विज्ञापन
This Article is From May 22, 2025

जयपुर क्राइम ब्रांच ने हथियार के साथ युवक को किया गिरफ्तार, आरोपी ने कहा- गर्लफ्रैंड ने किया था बर्थडे पर गिफ्ट

राजस्थान के क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. युवक ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे बर्थडे पर पिस्तौल गिफ्ट दिया था.

जयपुर क्राइम ब्रांच ने हथियार के साथ युवक को किया गिरफ्तार, आरोपी ने कहा- गर्लफ्रैंड ने किया था बर्थडे पर गिफ्ट
प्रतीकात्मक तस्वीर

Rajasthan News: CST (क्राइम ब्रांच) पुलिस आयुक्तालय, जयपुर की टीम ने ऑपरेशन "आग" के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना कानोता क्षेत्र से एक युवक को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल बरामद की गई है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष्ण कुमार शर्मा (उम्र 35 वर्ष), निवासी सी-64, एचआरजी पुरस गाटा रोड, थाना कानोता, जयपुर के रूप में हुई है. कार्रवाई में क्राइम ब्रांच की टीम के साथ सीआई विशन सिंह की अहम भूमिका रही.

ऑपरेशन आग के तहत कार्रवाई

पुलिस उपायुक्त अपराध करण शर्मा के निर्देशन और एसीपी ऋषिपाल सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन "आग" के तहत यह कार्रवाई की गई. टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी के पास अवैध हथियार है और वह बदमाशों के लिए अवैध पिस्टल लेकर घूम रहा है.

'बर्थडे पर गर्लफ्रेंड ने दिया था गिफ्ट'

पूछताछ में कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि यह अवैध पिस्टल उसे उसकी गर्लफ्रेंड ने गिफ्ट के रूप में दी थी. वह इसे 10 मई को अपने जन्मदिन पर अपने पास लेकर आया था. पुलिस थाना कानोता में Arms Act की धाराओं 3/25(1-B)(A) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें- ACB की टीम ने SDM कार्यालय में मारा छापा, 70 हजार की रिश्वत लेते कर्मचारी रंगेहाथ पकड़ाया

12th बोर्ड के रिजल्ट में बेटियों का शानदार प्रदर्शन, तीनों संकायों में छात्राएं निकली आगे; जाने कितने बच्चे हुए पास

PM मोदी ने बीकानेर में किया भुजिया का ज़िक्र, एक राजा की फरमाइश से हुई थी इस अनोखी नमकीन की खोज


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com