विज्ञापन
This Article is From Jan 11, 2026

पुश्तैनी जमीन पर भिड़ गए रिश्तेदार, विवाद बढ़ा तो हथियार लेकर पहुंचे, खूनी संघर्ष के दौरान जमकर चले पत्थर

मारपीट का यह वीडियो 31 दिसंबर का बताया जा रहा है. इस खूनी संघर्ष के बाद से लोग इस कदर डरे हुए हैं कि 11 दिन बाद भी घरों में कैद हैं. 

पुश्तैनी जमीन पर भिड़ गए रिश्तेदार, विवाद बढ़ा तो हथियार लेकर पहुंचे, खूनी संघर्ष के दौरान जमकर चले पत्थर

राजधानी जयपुर के रेलवे स्टेशन सदर थाना इलाक़े में ज़मीनी विवाद में दो पक्षों में ख़ूनी संघर्ष हुआ. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हथियारों से हमला किया और फिर पथराव भी हुआ. इस घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इसके पीछे पुश्तैनी संपत्ति से जुड़े पारिवारिक विवाद को वजह बताया जा रहा है. शिकायत मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. हालांकि वीडियो 31 दिसंबर का बताया जा रहा है, इस हमले में महिलाएं भी घायल हुई हैं. 11 दिन बाद भी हालात यह है कि लोग डर के चलते घरों में कैद हैं. 

महिलाओं के गले और हाथों पर चोटें

घटना में घर की महिलाओं के गले और हाथों पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि पुरुषों के सिर में गंभीर जख्म आए हैं और टांके भी लगे हैं. पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पति, बेटे और दो बेटियों के साथ संयुक्त परिवार में रहती हैं. उनके ही रिश्तेदार अबरार, रिजवान, अयास, फरजान सहित अन्य लोग लंबे समय से उन्हें परेशान कर रहे हैं. पीड़िता ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में बैठकर बातचीत कर रहे थे. तभी अचानक से रिज़वान और उसके अन्य साथियों ने हमला कर दिया.

दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज

इस मामले की जानकारी सदर थानाधिकारी बृजमोहन ने देते हुए बताया कि प्रकरण में शांतिभंग का केस दर्ज कर लिया गया है. दोनों पक्ष की तरफ़ से एफआईआर करवाई गई है. झगड़े के दौरान शांतिभंग के आरोप में दोनों ही पक्षों को गिरफ़्तार किया था और मुक़दमे में अभी जांच जारी है.  

यह भी पढ़ेंः राजस्थान के 9.54 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, शिक्षक भर्ती परीक्षा में RPSC का नया नियम- जानिए क्या है बदलाव


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com