विज्ञापन
This Article is From Feb 14, 2026

दादा गुरु जिनदत्त सूरि के अंतिम संस्कार में नहीं जले थे वस्त्र, जैसलमेर चादर महोत्सव में होगी विशेष पूजा

जैन ट्रस्ट के राजू जैन ने बताया कि 6 से 8 मार्च यानी तीन दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे. इस आयोजन में विशेष रूप से 6 मार्च को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत शामिल होंगे.

दादा गुरु जिनदत्त सूरि के अंतिम संस्कार में नहीं जले थे वस्त्र, जैसलमेर चादर महोत्सव में होगी विशेष पूजा

Rajasthan News: जैसलमेर में जैन धर्म का तीन दिवसीय ऐतिहासिक चादर महोत्सव 6 से 8 मार्च तक चलेगा. इस आयोजन में देशभर से हजारों की संख्या में जैन मुनि और साध्वी पैदल चलकर जैसलमेर पहुंच रहे है. यह जैन समाज का पहला चादर महोत्सव होगा, जिसमें विश्व भर से समाज के लोग शामिल होंगे. महोत्सव 872 वर्ष पूर्व समाधि लेने वाले पूज्य दादा गुरुदेव की स्मृति में हो रहा है. मान्यता के अनुसार, विक्रम संवत 1211 में अजमेर में जैन समाज के पहले दादा गुरुदेव जिनदत्त सूरि जी महाराज का देवलोक गमन हो गया था. उनके निर्वाण के बाद जब उनकी अंतिम क्रिया की गई, तब उनके शरीर के साथ रखे गए वस्त्र आग में पूरी तरह से जले नहीं. 

872 साल पुराना है वस्त्र

दादा गुरुदेव जिनदत्त सूरि जी महाराज के निर्वाण के समय अंतिम संस्कार के बाद भी उनके वस्त्र अक्षुण्ण थे, जो नहीं जले. जबकि उनका पूरा शरीर आग में विलीन हो गया. जिसके बाद से यह वस्त्र देव योग से पाटन स्थित खरतरगच्छ ज्ञान मंदिर की सीढ़ियों पहुंच गए. जिसके बाद इन वस्त्रों को वहीं रख दिया गया. जैसलमेर में आज से करीब 145 साल पहले फैली महामारी से कई लोगों की जाने चली गई. जिस पर तत्कालीन महारावल द्वारा पाटन पत्र भेजकर दादा गुरुदेव के वस्त्र जैसलमेर मंगवाए गए. आज भी यह 872 साल पुराने वस्त्र जैसलमेर के सोनार दुर्ग स्थित जैन मंदिर के ज्ञान भंडार में सुरक्षित रखें हुए हैं.

Latest and Breaking News on NDTV
करीब 150 साल से यह वस्त्र जैसलमेर में हैं. जिनमें दादा साहेब जिन दत्त सूरि जी महाराज की चादर, चोल पट्टा और मुंह पती इतने सालों बाद भी सुरक्षित है. पहली बार चादर महोत्स्व के दौरान इन वस्त्रों का विशेष पूजन किया जाएगा.

पीएम मोदी-अमित शाह को भी न्योता

जैन ट्रस्ट के राजू जैन ने बताया कि 6 से 8 मार्च यानी तीन दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे. इस आयोजन में विशेष रूप से 6 मार्च को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत शामिल होंगे. महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह को भी आमंत्रित किया गया है. पहले दिन गुरु भगवंतों का मंगल प्रवेश, नगरियों का उद्घाटन, धर्मसभा और शाम को आरती होगी. दूसरे दिन वरघोड़ा आयोजित किया जाएगा, जिसमें दादा जिनदत्त सूरि महाराज के 872 साल पुराने चादर चोल पट्टा मुंहपति को विशेष रूप से दर्शनार्थ नगर में भ्रमण करवाया जाएगा.

Latest and Breaking News on NDTV

वरघोड़े में हाथी, घोड़े, पालकी व झांकियां सैकड़ों गुरु भगवंतों के साथ हजारों लोग उपस्थित होंगे. दादा गुरुदेव के जीवन चारित्र पर आधारित नाटिका का कार्यक्रम होगा. तीसरे दिन पूजित सामग्री का वितरण किया जाएगा. इस महोत्सव से पूर्व एक मुमुक्षु की दीक्षा भी आयोजित होगी. साध्वी अर्पणनिधि ने बताया कि प्रथम दादा गुरु जिनदत्त सूरी जी महाराज साहब के गुणों का कीर्तन करने के लिए जो दादा गुरु का इक्कीसा बनाया गया है. इस तीन दिवसीय आयोजन के दौरान 7 मार्च को 1 करोड़ 8 लाख दादा इक्कीसे का जाप सम्पूर्ण विश्व में एक ही समय में, एक ही साथ सभी लोगों द्वारा किया जाएगा. यह इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेगा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com