विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2025

Rajasthan: जैसलमेर से शुरू हुई नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस, अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी; यहां देखें नई ट्रेन का रूट मैप

Rajasthan News: जैसलमेर को आज यानी शनिवार को एक नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का तोहफा मिला है। रेल मंत्री ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस नई कनेक्टिविटी को जैसलमेर के टूरिज्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा वरदान माना जा रहा है.

Rajasthan: जैसलमेर से शुरू हुई नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस, अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी; यहां देखें नई ट्रेन का रूट मैप
नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
NDTV

Jaisalmer-Delhi Express Train News: राजस्थान की मरु नगरी जैसलमेर को अपने आधुनिक एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित हो चुके रेलवे स्टेशन से केंद्र की तरफ से पहली बड़ी सौगात मिली है. जिसके चलते आज यानी शनिवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने जैसलमेर स्टेशन से दिल्ली के लिए नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन (New Superfast Express Train) सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह नई कनेक्टिविटी जैसलमेर के पर्यटन उद्योग के लिए एक बड़ा वरदान मानी जा रही है.

 रेल मंत्री ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

रेल मंत्रालय की तरफ से आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में राजस्थान के कई कद्दावर नेता मौजूद रहें. जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) भी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने और उन्होंने इसके लिए रेल मंत्री को बधाई भी दी. स्टेशन पहुंचने पर उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ ने केंद्रीय मंत्री वैष्णव और शेखावत का स्वागत किया. इस अवसर पर सांस्कृतिक नृत्य का आयोजन भी किया गया, जिसके साथ ही कार्यक्रम की शुरुआत हुई. इसके बाद रेल मंत्री ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

कद्दावर नेताओं की मौजूदगी

रेल मंत्रालय की तरफ से आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में राजस्थान के कई कद्दावर नेता मौजूद रहे. केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने और उन्होंने रेल मंत्री को इस सौगात के लिए बधाई दी. समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष दलपत हिंगड़ा, जैसलमेर-बाड़मेर सांसद (कांग्रेस) उम्मेदाराम बेनीवाल, विधायक छोटूसिंह भाटी, महंत प्रताप पुरी, और पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने भी शिरकत की.

सांसद और पूर्व मंत्री ने रखी मांगें

केंद्रीय मंत्री द्वारा मरू नगरी को दी गई इस नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात के लिए कई नेताओं ने आभार व्यक्त किया, वहीं क्षेत्र की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण मांगें भी रखीं. सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल (कांग्रेस) ने कहा कि जैसलमेर एक्सप्रेस की लंबे वक्त से मांग आज पूरी हुई है, लेकिन और भी कई लंबी दूरी की ट्रेनें शुरू होनी चाहिए. उन्होंने रेल मंत्री से आग्रह किया कि जैसलमेर में रेलवे अपने कारखाने भी लगाए। उन्होंने तर्क दिया कि सामरिक दृष्टि से यह महत्वपूर्ण है, और यहां अच्छा वातावरण तथा कुशल एम्प्लॉई भी मिल सकते हैं. इसके अलावा पूर्व मंत्री कैलाश चौधरी ने इस अवसर पर जैसलमेर-भाभर रेल लाइन को शुरू करने और क्षेत्र में नई ट्रेनों की शुरुआत करने की मांग रखी.

18 स्टेशनों पर करेगी ठहराव

यह ट्रेन शकूर बस्ती (दिल्ली) से रवाना होकर रास्ते में दिल्ली कैंट, गुडगांव, रेवाड़ी, अलवर, दौसा, जयपुर, फुलेरा, नावासिटी, कुचामन, मकराना, डेगाना, मेडतारोड, जोधपुर, ओसियां, मारवाड़ लोहावट, फलोदी, रामदेवरा, आशापुरा गोमट स्टेशन पर रुकेगी. वापसी में जैसलमेर से रवाना होकर दिल्ली तक इन स्टेशनों पर ही ठहराव करेगी.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: जैसलमेर-दिल्ली के बीच दौड़ेगी तीसरी एक्सप्रेस ट्रेन, 29 को रेल मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी, देखें पूरा रूट मैप

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close