विज्ञापन
This Article is From Sep 25, 2023

Jhunjhunu Crime News: फोन करके कहा.. "बक्से में है बच्चे का शव, अंतिम संस्कार कर देना", जांच में जुटी पुलिस

झुंझुनू के पिलानी थाना इलाके के देवरोड गांव में सूरजगढ़ रोड पर स्थित एक खेत में लोहे के बक्से में बच्चे का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई. पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पिलानी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया.

Jhunjhunu Crime News: फोन करके कहा.. "बक्से में है बच्चे का शव, अंतिम संस्कार कर देना", जांच में जुटी पुलिस
बक्से में मिला बच्चे का शव मौके पर जुटी भीड़
jhunjhunu News:

जिले में रविवार को खेत में एक लोहे के बक्से में बच्चे का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई. मामला पिलानी थाना इलाके के देवरोड गांव में सूरजगढ़ रोड का है. मृत बच्चा खेत में काम करने आए बंगाली मजदूरों का बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि मौके से फरार सुरेश नामक एक मजदूर ने खेत मालिक भूपेश को फोन पर इसकी सूचना दी. फोन पर उसने कहा, खेत में लोहे के बक्से में उसके पोते का शव है,आप उसका अंतिम संस्कार कर देना. 

मामले की सूचना फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना तुरंत पिलानी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने लोहे के बक्से को खोलकर देखा तो उसमें बच्चे का शव मिला. पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पिलानी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया. हत्या को लेकर मजदूर सुरेश पर ही शक जताया जा रहा है. 

इस घटना के बाद एक जरूरी सवाल खड़ा होता है कि जिस मजदूर ने लोहे के बक्से में बच्चे का शव रखा, क्या ये बच्चा उसी का है या फिर किसी और के बच्चे को मारकर शव बक्से में रख कर फरार हो गया. जब उस मजदूर ने खेत में बच्चे के शव को बक्से में बंद कर छोड़ा तो फिर फोन पर सूचना क्यों दी ? यह रहस्यमय तरीके की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है.

रिपोर्ट के मुताबिक मजदूर सुरेश महीने भर पहले पश्चिम बंगाल से कपास की बिनाई को लेकर देव रोड गांव आया था और बीती शाम से वह गायब है. अभी तक पूरा मामला संदिग्ध लग रहा है. ऐसे में पिलानी पुलिस की जांच के बाद ही इस पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा. फिलहाल, पिलानी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com