विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2023

जोधपुर IB ऑफिस की सुरक्षा में सेंध, जाली दस्तावेज के साथ घुसा युवक, ले रहा था फोटो, फिर

जोधपुर आईबी ऑफिस की सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आया है. यहां एक युवक फर्जी दस्तावेज दिखाकर दाखिल हुआ और फिर अंदर की तस्वीरें लेने लगा. फिर अधिकारियों ने युवक को हिरासत में ले लिया है.

जोधपुर IB ऑफिस की सुरक्षा में सेंध, जाली दस्तावेज के साथ घुसा युवक, ले रहा था फोटो, फिर
प्रतीकात्मक तस्वीर.

Jodhpur News: जोधपुर के इंटेलीजेंस ब्यूरो कार्यालय की सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आया है. जाली दस्तावेजों के आधार पर आईबी ऑफिस में प्रवेश कर फोटो खींचने का मामला महामंदिर थाने में दर्ज हुआ है. भदवासिया स्थित डब्ल्यूसीआरटीसी और आईबी ऑफिस जोधपुर के परिसर में गेट की फोटो खींचते एक युवक को गार्ड व वहां मौजूद स्टाफ ने फोटो लेते हुए पकड़ लिया. इस पर उसने जो नियुक्ति पत्र दिखाए वह जाली निकले। घटना केे संबंध में महामंदिर थाने में रिपोर्ट दी गई है.

पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 11.30 बजे मध्यप्रदेश के दतिया के 97 चारपट्टी सेलोन-बी निवासी गोपालजी सिहोर भदवासिया स्थित डब्ल्यूसीआरटीसी और आईबी ऑफिस जोधपुर के परिसर में गेट व गार्ड की फोटो लेता पकड़ा गया.

प्रारंभिक पूछताछ में उसने दावा किया  उसे पास आईबी-एसीआईओ-2 के पद के लिए नियुक्ति पत्र एवं प्रवेश पत्र है. जांच करने पर दस्तावेज और नियुक्ति पत्र जाली पाए गए.

पूछताछ में उसने बताया कि वह एक ग्रुप का हिस्सा था, जहां आईबी में विभिन्न पदों के लिए तैयारी करने वाले अभ्यर्थी सदस्य थे और कुछ ने उत्तीर्ण करने के बाद अपने एडमिट कार्ड और ऑफर लेटर की तस्वीरें पोस्ट की थी. उसने यह ऑफर लेटर और अपॉइंटमेंट लेटर एक दुकान से टाइप करवाया था और दिल्ली में एसपी-मार्ग से संपर्क किया था. जिसके बाद डब्ल्यूसीआरटीसी आईबी ऑफिस जोधपुर से संपर्क किया था.

वहीं हिरासत में लिये गये युवक के मोबाइल नंबर की जांच के दौरान पाया गया कि इसने गृह मंत्रालय की विभिन्न ई-मेल एड्रेस और एक प्रेस रिपोर्टर के साथ बातचीत कर आईबी को एक भ्रष्ट विभाग होने का आरोप लगाया. जिसमें योग्य उम्मीदवारों की जगह पर अन्य अयोग्य अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी गई. पुलिस ने आईबी जोधपुर के अजमेर रोड स्थित गज सिंह कॉलोनी अजय सिंह तंवर की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें - जोधपुर में रेलकर्मियों ने आपदा प्रबंधन का किया लाइव प्रदर्शन, मॉक ड्रिल में बचाव दल ने दिखाई मुस्तैदी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com