विज्ञापन
This Article is From Dec 20, 2023

भूमाफियाओं ने नाले पर किया कब्जा, शहर के लोगों में आक्रोश, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बाड़ी शहर के धौलपुर रोड पर कई वर्ष पुराना गुहेरा नाला है. इस नाले में बरसाती पानी के साथ शहर के कई मोहल्लों का गंदा पानी जाता है. चूंकि इस नाले के दोनों तरफ सरकारी भूमि स्थित है. जिस कारण इस पर भूमाफियाओं की नजर पड़ गई है.

भूमाफियाओं ने नाले पर  किया कब्जा, शहर के लोगों में आक्रोश, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
कॉलोनी के लोगों ने बुधवार को एसडीएम यशवंत मीणा को ज्ञापन सौंपा.
Dholpur:

धौलपुर: बाड़ी शहर के धौलपुर रोड़ पर सैकड़ों वर्ष पुराना गुहेरा नाला स्थित है. जिसमें बरसाती पानी के साथ शहर के कई मोहल्लों का गंदा पानी जाता है. इस नाले के दोनों तरफ सरकारी भूमि स्थित है. जिस पर अब भूमाफियाओं की नजर पड़ गई है. ऐसे में उक्त भूमि पर कब्जे के साथ भूमाफिया नाले पर भी कब्जे के प्रयास में है. जिसको लेकर कॉलोनी के कई लोगों को शिकायत है.

शहर के चेतन नगर और उसके आसपास की कॉलोनी के लोगों ने बुधवार को एसडीएम यशवंत मीणा को एक ज्ञापन सौंप कर मामले की शिकायत की है. साथ में प्रशासन को बताया है कि गुहेरा नाला कई सालों पुराना बरसाती नाला है. जो बाड़ी शहर के सीवरेज पानी का भी मुख्य स्टोरेज है.

यह नाला कई सालों पुराना बरसाती नाला है. जो बाड़ी शहर के सीवरेज पानी का भी मुख्य स्टोरेज है. अगर इसे समय रहते साफ़ न किया गया तो इससे समस्या और भी विकराल हो सकती है.

ऐसे में यदि नाले पर ही कब्जा हो गया तो बरसात के दिनों में कॉलोनी में पानी भराव की समस्या आएगी. जिसको लेकर एसडीएम से तहसीलदार को उक्त मामले की मौके पर जांच करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है. इस दौरान चेतन नगर कॉलोनी निवासी अशोक कुमार मोदी, प्रदीप कुमार, रवि मोदी, विजय कुमार सहित दर्जन और नागरिक मौजूद रहे.

सरकारी भूमि

गुहेरा नाला कई सालों पुराना बरसाती नाला है.

एडवोकेट रूप सिंह किलेदार ने बताया कि कुछ महीने पहले उक्त गुहेरा नाला के बगल में स्थित गुहेरा श्मशान घाट की भूमि पर भी भूमाफियाओं द्वारा कब्जा किया गया. जिसकी शिकायत उपखंड प्रशासन के साथ जिला प्रशासन से की गई है. लेकिन प्रशासन द्वारा मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. जिसको लेकर अब श्मशान भूमि से जुड़े ट्रस्ट और नागरिकों द्वारा कोर्ट में परिवाद दिया गया है. जो विचाराधीन है.

इसे भी पढ़े: RBL बैंक के दो कर्मचारियों ने महिला समूहों से हड़पे 4.61 लाख रुपए, धोखाधड़ी का केस दर्ज

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com