विज्ञापन
This Article is From Dec 20, 2023

RBL बैंक के दो कर्मचारियों ने महिला समूहों से हड़पे 4.61 लाख रुपए, धोखाधड़ी का केस दर्ज

महिला स्व सहायता समूह महिलाओं एवं लोक कल्याण पर आधारित एक समाज सेवा संगठन है. यह स्व सहायता समूह महिलाओं की परेशानियों को हल करने एवं रोजगार देने के उद्देश्य से काम करती है.

RBL बैंक के दो कर्मचारियों ने महिला समूहों से हड़पे 4.61 लाख रुपए, धोखाधड़ी का केस दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर.
डूंगरपुर:

डूंगरपुर जिले के धंबोला थाने में एक फाइनेंस कंपनी के 2 जीएलओ और उसके एक साथी के खिलाफ महिला समूहों के लोन की किश्तें हड़पने का मामला सामने आया है. आरोपियों ने कुल 4 लाख 61 हजार 238 रुपए हड़प लिए हैं. मामले में ब्रांच मैनेजर की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. धंबोला थाना पुलिस के अनुसार आरबीएल फिनसर्व लिमिटेड (RBL FinServe Ltd.) के ब्रांच मैनेजर रजत त्रिवेदी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है.

ब्रांच मैनेजर ने बताया कि सीमलवाड़ा में उनका ब्रांच कार्यालय है. उनकी कंपनी गांवो में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिला समूहों को लोन देने का काम करती है.

कंपनी में दिलीप मीणा और अंकित मीणा जीएलओ के पद पर काम करते है. ये दोनों लोग महिला समूहों को लोन देकर उनसे किश्तों में रिकवरी करने का काम करते है. दोनो जीएलओ ने अपने साथी लोकेश प्रजापत के साथ मिलकर कंपनी के साथ धोखाधड़ी की है.

लोकेश कंपनी का कर्मचारी नही है. तीनों ने 8 और 9 अक्टूबर को महिला समूहों से किश्तों के रूप में 4 लाख 61 हजार 238 रुपए एकत्रित किए थे. लेकिन उन्होंने ये रकम कंपनी में जमा नही करवाई बल्कि खुद ही हड़प ली. इसका पता लगने पर दोनो लोगों से महिला समूहों से ली गई राशि को जमा करवाने के लिए कहा गया लेकिन उन्होंने राशि जमा नही करवाई और गबन कर लिया.

ब्रांच मैनेजर की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनो जीएलओ और उनके एक साथी के खिलाफ गबंन का केस दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस अब घटना की विस्तार से जांच कर रही है.

यह भी पढ़े: ICICI बैंक की भीमपुरा शाखा में 1.5 करोड़ का घोटाला, 29 लोगों की जमा राशि गायब, ऑडिट में खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com