विज्ञापन

मां ने मजदूरी कर पढ़ाया... पिता हैं किसान, अब बेटी बनी IAS

मां ने खेतों में मजदूरी कर और एक-एक पैसा जोड़कर बेटी को आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली भेजा. अनीता की सफलता में उनकी मां का सबसे बड़ा योगदान माना जा रहा है, जिन्होंने खेतों में मेहनत कर बेटी के सपनों को पंख दिए. 

मां ने मजदूरी कर पढ़ाया... पिता हैं किसान, अब बेटी बनी IAS

UPSC CSE Result: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी किया है. शुक्रवार (6 मार्च) को रिजल्ट जारी होते ही पूरे देश खुशी की लहर दिखी. इस रिजल्ट ने कई लोगों की जिंदगी बदल दी जो काफी समय से सिविल सेवा परीक्षा में सफल होने के लिए संघर्ष कर रहे थे. इनमें कुछ ऐसे भी लोग है जिन्होंने न केवल अपनी जिंदगी बदली है बल्कि अपने पूरे परिवार की जिंदगी बदली दी है. ऐसा ही एक सफल उम्मीदवार है अनीता देवड़ा. जोधपुर की रहने वाली अनीता ने IAS बनी है. लेकिन अनीता और उसके परिवार का संघर्ष काफी बड़ा रहा.

जोधपुर जिले के भोपालगढ़ क्षेत्र की बेटी अनीता देवड़ा ने कठिन परिस्थितियों को पार करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. UPSC में अनीता देवड़ा ने 644वीं रैंक प्राप्त कर IAS बनने का सपना पूरा किया है. उनकी इस उपलब्धि से पूरे भोपालगढ़ क्षेत्र में खुशी का माहौल है और परिवार में जश्न मनाया जा रहा है.

मां ने मजदूरी कर बेटी को पढ़ाया

अनीता देवड़ा, किसान श्यामलाल देवड़ा की पुत्री हैं. उनका परिवार बिल्कुल सामान्य किसान परिवार से जुड़ा है. अनीता ने भोपालगढ़ के सैनी स्कूल में 12वीं तक पढ़ाई की और बारहवीं कक्षा में ब्लॉक स्तर पर टॉप किया. उनकी प्रतिभा को पहचानते हुए मां ने खेतों में मजदूरी कर और एक-एक पैसा जोड़कर बेटी को आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली भेजा. अनीता की सफलता में उनकी मां का सबसे बड़ा योगदान माना जा रहा है, जिन्होंने खेतों में मेहनत कर बेटी के सपनों को पंख दिए. 

परिवार में भी शिक्षा का माहौल रहा है. उनके रिश्ते में एक चाचा चेतन देवड़ा सेवानिवृत्त आईएएस हैं, जबकि अन्य रिश्तेदारों में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, एडीएम, प्रोफेसर और ग्राम विकास अधिकारी जैसे पदों पर कार्यरत लोग शामिल हैं.

12वीं के बाद ही IAS बनने का लिया था संकल्प

अनीता ने 12वीं में टॉप करने के बाद ही आईएएस बनने का संकल्प लिया था और लगातार मेहनत के दम पर आखिरकार सफलता हासिल कर ली. उनकी इस उपलब्धि से भोपालगढ़ ही नहीं, पूरे जोधपुर जिले में गर्व और उत्साह का माहौल है.

यह भी पढ़ेंः AIIMS से पढ़ाई, अब UPSC में नंबर-1: अनुज अग्निहोत्री ने कोटा की पढ़ाई और अनुशासन की बताई बड़ी भूमिका

यह भी पढ़ेंः कौन हैं UPSC टॉपर राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री? जोधपुर-कोटा में पढ़ाई...पापा करते हैं यह काम, जानें सबकुछ

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close