विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2025

Navratri 2025: राजस्थान का ऐसा शक्तिपीठ जहां देखरेख करते हैं पुलिस के जवान, इस ऐतिहासिक मंदिर की है खास मान्यता

इस मंदिर की विशेष मान्यता के चलते अधिकांश पुलिस के अधिकारी और जवान अपने ड्यूटी की शुरुआत माता दुर्गा के इस मंदिर में शीश झुकाकर ही करते हैं. 

Navratri 2025: राजस्थान का ऐसा शक्तिपीठ जहां देखरेख करते हैं पुलिस के जवान, इस ऐतिहासिक मंदिर की है खास मान्यता

Durga Mata Temple in Police line Jodhpur: चैत्र नवरात्र का आरंभ हो चुका है और अगले 9 दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाएगी. राजस्थान की धार्मिक राजधानी जोधपुर में भी विभिन्न दुर्गा मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है. पुलिस लाइन स्थित ऐतिहासिक दुर्गा माता मंदिर में पुलिस के जवानों ने पूजा-अर्चना की. इस मंदिर की विशेष मान्यता के चलते जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात अधिकांश पुलिस के अधिकारी और जवान अपने ड्यूटी की शुरुआत माता दुर्गा के इस मंदिर में शीश झुकाकर ही करते हैं. 

सुबह से माता के दरबार में पहुंच रहे दर्शनार्थी

नवरात्र के दिनों में यहां कहीं विशेष धार्मिक आयोजन भी होते हैं. चैत्र नवरात्र और घट स्थापना के दिन भी यहां पुलिस के जवान और भक्त सुबह से ही माता के मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं. साल 1954 में पुलिस लाइन की स्थापना के साथ ही इस मंदिर की स्थापना हुई थी. इसे तत्कालीन मारवाड़ के महाराजा की कार्यकाल स्थापित किया गया था. तब से लेकर इस मंदिर की विशेष मान्यता है. 

9 दिन तक होते हैं धार्मिक आयोजन

मंदिर पुजारी ने बताया, "इस मंदिर की पूरी देखरेख पुलिस लाइन में स्थित पुलिस के जवान ही करते हैं. नवरात्र के अवसर पर यहां कई धार्मिक आयोजन भी 9 दिनों तक होते हैं. इसमें अखंड पाठ से लेकर भजन संध्या भी आयोजित होती है. मंदिर की विशेष मान्यता यह है कि यहां दर्शन मात्र से ही भक्तों की मनोकामना भी पूर्ण होती है."

यह भी पढ़ेंः आज हारी रॉयल्स तो प्लेऑफ में एंट्री होगी मुश्किल! गुवाहाटी के मैदान में पहली बार खेलेगी चैन्नई

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com