विज्ञापन

नीमकाथाना में हिंगलाज मंदिर से 5 साल का भावेश गायब, पानी पीने गया और फिर नहीं लौटा

राजस्थान के सीकर में हिंगलाज माता मंदिर से पांच साल का भावेश रहस्यमय तरीके से गायब हो गया. ड्रोन और डॉग स्क्वॉड तैनात किए गए, गांववालों ने विरोध की चेतावनी दी.

नीमकाथाना में हिंगलाज मंदिर से  5 साल का भावेश गायब, पानी पीने गया और फिर नहीं लौटा
Jaipur hinglaj mata mandir Child Missing news
NDTV

राजस्थान के सीकर जिले के नीमकाथाना क्षेत्र के निमोद स्थित पहाड़ी पर बने  प्रसिद्ध हिंगलाज माता मंदिर में परिजनों के साथ दर्शन करने आया 5 साल का मासूम भावेश रहस्मय तरीके से लापता हो गया. 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी बच्चे का कोई भी सुराग नहीं लग पाया है.  का दूसरे दिन भी कोई पता नहीं चल पाया. मासूम की तलाश में पुलिस, प्रशासन और वन विभाग की टीमें जुटी हुई हैं, वहीं समय बीतने के साथ ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पानी पीने गया था मासूम

भावेश के पिता हरेंद्र ने बताया कि  भावेश पांच दिन पहले ही अपने ननिहाल आया था. उनकी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोग बच्चे के साथ माता के मंदिर में दर्शन करने आए थे. इसी दौरान भावेश पानी पीने के लिए गया और काफी देर तक वापस नहीं लौटा. जब काफी देर तक बच्चा नहीं दिखा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और महंत से भी पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चला.

ड्रोन, डॉग स्क्वायड और 5 थानों की पुलिस तैनात

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. पांच थानों की पुलिस टीमें लगाई गई हैं और बच्चे को जल्द से जल्द सकुशल तलाशने का प्रयास किया जा रहा है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) लोकेश मीणा, तहसीलदार देवीलाल चौधरी और रेंजर जोगिंदर सिंह खुद मौके पर मौजूद हैं.

हर एंगल से की जा रही खोजबीन

आगे की जांच में पुलिस ने बताया कि शुरू में यह डर था कि बच्चे को किसी जंगली जानवर ने नुकसान पहुंचाया होगा, लेकिन जंगल के इलाके में काफी सर्च ऑपरेशन करने के बाद भी ऐसे कोई निशान नहीं मिले. इसके बाद पुलिस दूसरी संभावित बातों को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

 सुबह करीब 9 बजे कर ली थी परिवार ने पूजा

मंदिर के महंत राजनाथ ने बताया कि परिवार वालों ने पूजा-पाठ करने के बाद सुबह करीब 9 बजे उन्हें मंदिर से विदा कर दिया था. इसके बाद वे बालाजी मंदिर गए और खाना खाने बैठ गए. कुछ देर बाद परिवार वाले उनके पास आए और बच्चे के बारे में पूछा, लेकिन उन्होंने बताया कि उन्होंने बच्चे को नहीं देखा है. घटना को लेकर मौके पर लोग भी मौजूद थे.

ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश

घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है. मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा है. ग्रामीणों का साफ कहना है कि प्रशासन जल्द से जल्द बच्चे को सकुशल बरामद करे. यदि अगले कुछ घंटों में भावेश का कोई सुराग नहीं मिला, तो ग्रामीणों की ओर से उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा. परिजनों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनके लाडले को जल्द से जल्द ढूंढ निकाला जाए.

यह भी पढ़ेंं: जयपुर में 4 साल की मासूम को मार बेड में छुपाया, मां संग ढूंढ़ने का नाटक करती रही पड़ोसन


 

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close