विज्ञापन
This Article is From Oct 24, 2025

Rajasthan: चप्पल खरीदते शिक्षिका के बैग से ₹15000 चोरी, पलक झपकते ही चोरनी ने किया हाथ साफ; CCTV में कैद हुई वारदात

सरकारी शिक्षिका के साथ सनसनीखेज चोरी की वारदात हो गई. फुटवियर की दुकान पर खरीदारी के दौरान एक अज्ञात महिला चोर ने शिक्षिका के कंधे पर टंगे बैग से ₹15,000 नकद से भरा पर्स बड़ी सफाई से चुरा लिया.

Rajasthan:  चप्पल खरीदते शिक्षिका के बैग से ₹15000 चोरी, पलक झपकते ही चोरनी ने किया हाथ साफ; CCTV में कैद हुई वारदात
बैग से पर्स गायब करती महिला
NDTV

Bharatpur theft News: भरतपुर के बयाना कस्बे के छोटा बाजार में गुरुवार दोपहर एक सरकारी शिक्षिका के साथ सनसनीखेज चोरी की वारदात हो गई. फुटवियर की दुकान पर खरीदारी के दौरान एक अज्ञात महिला चोर ने शिक्षिका के कंधे पर टंगे बैग से ₹15,000 नकद से भरा पर्स बड़ी सफाई से चुरा लिया. चोरी की यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट रूप से कैद हो गई है.

भाई दूज पर मायके आई थी पीड़िता

पीड़िता शिक्षिका प्रियंका गुर्जर (28) ब्यावर में सरकारी शिक्षिका  हैं. वह भाई दूज पर अपने मायके बयाना की लालबाग कॉलोनी आई हुई थीं. उन्होंने बताया कि खरीदारी के बाद उन्होंने नकदी से भरा पर्स अपने बैग में रखा था. घर पहुंचकर जब उन्होंने बैग खोला, तो पर्स गायब मिला.

सीसीटीवी फुटेज ने खोली पोल

शक होने पर प्रियंका तुरंत वापस दुकान पहुंचीं और वहां का सीसीटीवी फुटेज देखा. फुटेज में साफ तौर पर दिखा कि जब शिक्षिका अपने भतीजे के साथ चप्पल खरीदने में व्यस्त थीं, तभी उनके बगल में खड़ी एक अज्ञात महिला ने बड़ी चालाकी से उनके बैग की चेन खोलकर पर्स निकाल लिया. इस दौरान उसके दो पुरुष साथी भी संदिग्ध रूप से उसी दुकान में मंडराते नजर आए.

पुलिस ने शुरू की तलाश

इसके बाद महिला पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई. कोतवाली थाना प्रभारी बाबूलाल गुर्जर ने बताया कि शिक्षिका की ओर से घटना की शिकायत दर्ज कर ली गई है. जिसके तहत  पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिला और उसके साथियों की तलाश में बाजार, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर दबिश दी, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है.

जल्द ही गिरफ्तार होगा पूरा गैंग

 थाना प्रभारी ने आगे बताया कि संदिग्ध महिला के फोटो और वीडियो आसपास के थानों में भेजे गए हैं, और पुलिस टीम सक्रिय रूप से  फिलहाल जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपी महिला और उसके साथियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: राजस्थान में अब छात्राओं को हर साल 4240 स्कूटी, भजनलाल सरकार ने देवनारायण योजना में की तीन गुना बढ़ोतरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com