विज्ञापन
This Article is From Apr 24, 2025

Pahalgam Attack: पाकिस्तान में होने जा रही थी शैतान सिंह की शादी, अटारी बॉर्डर पर रोका गया, बोले- मेरी दादी सरहद पार...

Pahalgam Attack: वाघा-अटारी बॉर्डर बंद होने के बाद भारतीय नागरिक अब पकिस्तान नहीं जा पा रहे हैं. राजस्थान के कुछ परिवारों को अटारी सीमा पर रोक लिया गया है.

Pahalgam Attack: पाकिस्तान में होने जा रही थी शैतान सिंह की शादी, अटारी बॉर्डर पर रोका गया, बोले- मेरी दादी सरहद पार...
शैतान सिंह की शादी पाकिस्तान में होने वाली थी.

Atari Border : पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान जाने वाली एक मात्र बॉर्डर अटारी को बंद कर दिया है. यह अनिश्चित है कि कब तक यह बॉर्डर बंद रहेगी, ऐसे में पकिस्तान जाने वाले भारतीय नागरिकों के सामने नया संकट पैदा हो गया है. राजस्थान के रहने वाले शैतान सिंह अपनी शादी के लिए पकिस्तान जाने वाले थे. लेकिन उन्हें अटारी बॉर्डर पर रोक लिया गया. 

शैतान सिंह ने कहा, ''आतंकवादियों ने जो किया है, वह गलत है. हमें पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है क्योंकि सीमा बंद है. देखते हैं अब क्या होता है. केंद्र सरकार ने कल घोषणा की कि एकीकृत चेकपोस्ट अटारी को तुरंत बंद कर दिया जाएगा. जो लोग वैध अनुमोदन के साथ सीमा पार कर चुके हैं, वे 1 मई 2025 से पहले उस मार्ग से वापस आ सकते हैं.''

शैतान सिंह के भाई सुरिंदर सिंह एक पारिवारिक शादी के लिए पाकिस्तान जाने वाले थे, वो कहते हैं, "मैं आज अपने भाई की शादी के लिए पाकिस्तान जा रहा था, लेकिन अब यह स्थगित हो जाएगा. मेरी दादी और उनके चार बेटे पाकिस्तान में रहते हैं और उनका एक बेटा भारत में रहता है. पहलगाम में पर्यटकों पर हमला बहुत गलत था."

भारत ने देश छोड़ने के लिए 48 घंटे का समय दिया

विदेश सचिव विक्रम मिस्री के अनुसार, पाकिस्तानी नागरिकों को सार्क वीजा छूट योजना के तहत भारत की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि इस वीजा योजना के तहत फिलहाल भारत में मौजूद किसी भी पाकिस्तानी नागरिक के पास देश छोड़ने के लिए 48 घंटे का समय है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने यह निर्णय लिया.

यह भी पढ़ें - भारतीय न करें पाकिस्तान की यात्रा... जो गए हैं वह जल्द लौटें, पाक नागरिकों के पास केवल 48 घंटे

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com