विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2026

Rajasthan: ट्रेन में सांप की खबर पर कोटा रेलवे स्टेशन पर दहशत! जब हकीकत सामने आई तो चौंक गए यात्री

ट्रेन में सांप मिलने की खबर के बाद रेलवे पुलिस ने पहले सवाई माधोपुर में सर्च किया लेकिन वहां कुछ भी नहीं मिला. इसके बाद ट्रेन को कोटा में रोक तलाशी ली गई और एक स्नेक कैचर को बुलाया गया.

Rajasthan: ट्रेन में सांप की खबर पर कोटा रेलवे स्टेशन पर दहशत! जब हकीकत सामने आई तो चौंक गए यात्री

राजस्थान में जयपुर से जबलपुर जा रही दयोदय एक्सप्रेस के एसी कोच में एक सांप के दिखाई देने पर अफरा-तफरी मच गई. हंगामा इतना बढ़ गया कि ट्रेन को कोटा में रुकवाया गया और उसके बाद एक स्नेक कैचर को बुलवाया गया. स्नेक कैचर सांप पकड़ने के अपने औज़ार और दूसरे सामानों के साथ रेलवे स्टेशन पहुंच गया. इसके बाद कोच को खाली करवाकर उसने सांप को खोजना शुरू किया. लेकिन थोड़ी देर बाद जब सच सामने आया तो लोग डरने की जगह मुस्कुराने लगे. दरअसल जो सांप सीट के नीचे मिला वह एक खिलौने वाला सांप था. जानकारी के मुताबिक, इस खिलौने वाले सांप से ट्रेन में ही सफर कर रहे एक परिवार का बच्चा खेल रहा था और उसने ही सांप को छोड़ दिया था. इसके बाद किसी पैसेंजर की नजर उस पर पड़ गई जिसने उसे असली सांप समझ लिया.

सवाई माधोपुर में भी किया गया था सर्च

हालांकि इससे पहले, सवाई माधोपुर रेलवे पुलिस को भी सूचना दी गई और वहां पर भी ट्रेन में सांप को तलाशा गया. फिर ट्रेन कोटा की ओर बढ़ गई. कोटा जीआरपी के अधिकारियों के रेलवे प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कोटा में स्नेक कैचर गोविंद शर्मा को बुलाया. गोविंद शर्मा ने करीब आधे घंटे तक चले तलाशी अभियान चलाया और इस प्लास्टिक के सांप पर नजर पड़ी.

Latest and Breaking News on NDTV

काफी देर बाद जबलपुर के लिए रवाना हुई ट्रेन

इसके बाद रेलवे अधिकारी भी प्लेटफार्म पर पहुंचे और सभी को उस खिलौने वाले सांप के बारे में बताया गया. काफी देर तक दहशत में रहे यात्रियों ने राहत की सांस ली, जिसके बाद ट्रेन को जबलपुर के लिए रवाना किया गया.

यह भी पढ़ेंः हाथ में स‍िगरेट, कार की स्‍पीड 120 से ऊपर; 4 दोस्‍तों की मौत का 1 म‍िनट 10 सेकंड का आया वीड‍ियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close