विज्ञापन
This Article is From Mar 28, 2025

REET मामले में CBI जांच की याचिका खारिज होने पर सियासी बवाल, डोटासरा बोले- 2 साल से मगरमच्छ ही पकड़ रहे

राजस्थान में REET पेपर लीक मामले को लेकर सियासी घमासान जारी है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने CBI जांच की मांग खारिज होने के बाद बीजेपी पर तीखा हमला बोला है.

REET मामले में CBI जांच की याचिका खारिज होने पर सियासी बवाल, डोटासरा बोले- 2 साल से मगरमच्छ ही पकड़ रहे

REET CBI Investigation: राजस्थान REET पेपल लीक मामले की जांच CBI को सौंपे जाने की बात हो रही थी. लेकिन अब राजस्थान हाईकोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया है. दरअसल, राज्य सरकार इस मामले में CBI जांच नहीं करवाना चाहती है. इसके बाद राजस्थान हाईकोर्ट ने सरकार की बात को मानते हुए याचिका को खारिज कर दिया है. बता दें, गहलोत सरकार के समय रीट पेपरलीक मामले में CBI जांच कराने के लिए AVBP ने कोर्ट में याचिका दायर की थी.

कोर्ट में सरकार की ओर से कहा गया कि पेपर रद्द होने के बाद परीक्षा आयोजित भी हो चुकी है. जबकि इस मामले में SOG जांच भी कर रही है. कोर्ट ने सरकार की इन बातों को सुनते ही याचिका को खारिज करने का फैसला सुनाया. हालांकि अब इस पर प्रदेश में सियासी बवाल मच गया है.

गोविंद सिंह डोटासरा ने बीजेपी को घेरा

राजस्थान में REET पेपर लीक मामले को लेकर सियासी घमासान जारी है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने CBI जांच की मांग खारिज होने के बाद बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में बीजेपी की डबल इंजन सरकार है, लेकिन डेढ़ साल बाद भी ये लोग सत्ता में बैठकर सिर्फ ‘मगरमच्छ' पकड़ने की बात कर रहे हैं.

डोटासरा ने कहा कि बीजेपी का मकसद युवाओं को न्याय देना नहीं, बल्कि सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेकना है. वे इस मुद्दे को हथियार बनाकर अपनी छवि सुधारना चाहते हैं. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार के समय इस मामले में प्रभावी कार्रवाई हुई थी, लेवल-2 की परीक्षा रद्द कर 500 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था.

डोटासरा ने कहा कि अब कोर्ट ने भी CBI जांच की मांग को खारिज कर दिया है, जिससे बीजेपी का प्रोपेगेंडा उजागर हो गया है. कांग्रेस सरकार ने नकल गिरोह के खिलाफ कड़ा कानून बनाया था और दोषियों को जेल में डाला था, जबकि बीजेपी सिर्फ दिखावे की राजनीति कर रही है.

REET पेपर लीक मामला राजस्थान की राजनीति में लंबे समय से चर्चा में रहा है. इस मुद्दे को लेकर बीजेपी लगातार कांग्रेस सरकार को घेरती रही थी, लेकिन अब CBI जांच की मांग खारिज होने के बाद कांग्रेस हमलावर हो गई है.

य़ह भी पढ़ेंः इस बार ख़ास है राजस्थान दिवस, CM भजनलाल ने दीं कई सौगातें, किसानों के खातों में 137 करोड़ ट्रांसफर

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com