विज्ञापन
This Article is From Aug 06, 2023

राजस्थान के उदयपुर में 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई, मौत

60 वर्षीय प्रताप सिंह नशे में था. नशे की हालत में ही उसने बुजुर्ग महिला पर हमला किया. एक शख्‍स ने इस दौरान प्रताप का समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका.

राजस्थान के उदयपुर में 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई, मौत
नशे की हालत में उसने बुजुर्ग महिला पर हमला
उदयपुर:

राजस्‍थान के उदयपुर में 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर मौत का मामला सामना आया है. इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. वीडियो में प्रताप सिंह नाम के शख्‍स को कल्कि बाई गमेती को बेरहमी से पीटते हुए देखा जा सकता है. एक अन्‍य शख्‍स भी घटनास्‍थल पर खड़ा नजर आ रहा है, लेकिन प्रताप सिंह नहीं रोक रहा. बताया जा रहा है कि इस पूरी घटना का वीडियो दो नाबालिगों ने बनाया, जो अब वायरल हो रहा है. 

बताया जा रहा है कि 60 वर्षीय प्रताप सिंह नशे में था. नशे की हालत में ही उसने बुजुर्ग महिला पर हमला किया. एक शख्‍स ने इस दौरान प्रताप का समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका. प्रताप ने महिला पर छाते से कई वार किये. इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com