विज्ञापन

राजस्थान: ACB की बड़ी ट्रैप कार्रवाई, 20000 की रिश्वत लेते अकाउंटेंट गिरफ्तार, BCMO फरार

ACB ने बताया कि परिवादी की कार रोहट BCMO कार्यालय में किराए पर चल रही थी. उसी कार के बिल भुगतान के लिए और टेंडर जारी रखने के लिए रिश्वत की मांग की गई थी.

राजस्थान: ACB की बड़ी ट्रैप कार्रवाई, 20000 की रिश्वत लेते अकाउंटेंट गिरफ्तार, BCMO फरार
BCMO ऑफिस का अकाउंटेंट 20000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार

राजस्थान के पाली जिले में रविवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है. एसीबी की टीम ने ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी (BCMO) कार्यालय में संविदा पर कार्यरत अकाउंटेंट को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया. मामले में BCMO डॉ. हार्दिक राजपुरोहित की संलिप्तता भी सामने आने के बाद ACB ने उनकी तलाश शुरू कर दी है. कार्रवाई की सूचना मिलते ही वे फरार हो गए. एसीबी की टीम BCMO डॉ. हार्दिक राजपुरोहित की तलाश में जुटी हुई है. 

कार के बिल भुगतान के लिए मांगी थी रिश्वत 

ACB पाली द्वितीय के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) देरावर सिंह सोढ़ा ने बताया कि परिवादी की कार रोहट BCMO कार्यालय में किराए पर संचालित थी. वाहन के अप्रैल से जून माह तक के भुगतान का बिल लंबित था. आरोप है कि बिल पास करवाने और भविष्य में टेंडर की प्रक्रिया जारी रखने के बदले अकाउंटेंट देवकीनंदन शर्मा ने 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी. 

BCMO की भूमिका मिली संदिग्ध

परिवादी की शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले का सत्यापन कराया. शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप की कार्रवाई की गई. इसी दौरान आरोपी अकाउंटेंट देवकीनंदन शर्मा को 20 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया. जांच के दौरान ACB को BCMO डॉ. हार्दिक राजपुरोहित की भूमिका भी संदिग्ध मिली.

गिरफ्तार आरोपी अकाउंटेंट

इसके बाद ACB जोधपुर शहर इकाई के प्रभारी डीएसपी किशन सिंह के नेतृत्व में एक टीम उनके निवास पर तलाशी और पूछताछ के लिए पहुंची. हालांकि कार्रवाई की भनक लगते ही डॉ. राजपुरोहित वहां से फरार हो गए. फिलहाल ACB की टीम फरार BCMO की तलाश में जुटी हुई है.

यह भी पढे़ं-

भरतपुर: 'नौकरी बचानी है तो पैसे दो', धमकाने वाली 3 महिला कर्मी ACB के जाल में फंसीं

बूंदी में ACB ने रिश्वतखोर सचिव को रंगे हाथों पकड़ा, 50 हजार की रिश्वत लेते हुआ ट्रैप

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close