विज्ञापन
This Article is From Jan 31, 2024

Rajasthan Forest Fire: 4 KM तक फैली जंगल की आग, 50 लोगों ने मिलकर 5 घंटे में पाया काबू

दौसा और गंगापुर जिले के बॉर्डर पर मौजूद मेहंदीपुर बालाजी क्षेत्र के नाहर खोहरा गांव के पहाड़ी क्षेत्र में लगी इस आग की सूचना ग्रामीणों को करीब 1 घंटे बाद लगी थी.

Rajasthan Forest Fire: 4 KM तक फैली जंगल की आग, 50 लोगों ने मिलकर 5 घंटे में पाया काबू
आग बुझाने की कोशिश करते हुए ग्रामीण.
NDTV Reporter

Rajasthan News: राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी में मंगलवार देर शाम पहाड़ी क्षेत्र में अचानक भीषण आग लग गई, जो देखते ही देखते 4 किलोमीटर तक फैल गई. अज्ञात कारणों के चलते लगी इस भीषण आग से आसपास रहने वाले ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. जैसे ही इस आग की सूचना वन विभाग को मिली तो अधिकारी भी मौके पर दौड़ पड़े. 

रात 11 बजे तक चला ऑपरेशन

पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण फायर विभाग की गाड़ियों का वहां पहुंचना संभव नहीं था. इसीलिए वन विभाग ने 10 कर्मचारियों ने करीब 40 ग्रामीणों के साथ मिलकर 5 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद इस आग पर काबू पाया. आग बुझाने का ये मुश्किल कार्य रात 11 बजे के बाद समाप्त हुआ. तब जाकर ग्रामीणों और वन कर्मचारियों ने राहत की सांस ली.

आग लगने 1 घंटे बाद मिली थी सूचना

दौसा और गंगापुर जिले के बॉर्डर पर मौजूद मेहंदीपुर बालाजी क्षेत्र के नाहर खोहरा गांव के पहाड़ी क्षेत्र में लगी इस आग की सूचना ग्रामीणों को करीब 1 घंटे बाद लगी थी. फिर उन्हीं ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी थी. सूचना मिलते ही कुछ ही देर में वन विभाग कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए. लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया.

तेज हवा के कारण हुई काफी परेशानी

सिकराय रेंजर चंद्रप्रकाश मीना ने बताया कि आग की सूचना पर हम जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे थे. लेकिन तेज हवा के कारण आग पर काबू पाने में सफलता नहीं मिल रही थी. उस वक्त ग्रामीण मदद के लिए आगे आए और फिर उनके सहयोग से कड़ मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. पहाड़ी क्षेत्र पर अचानक ये आग कैसे लगी, इसकी जांच की जाएगी.

ये भी पढ़ें:- सीएम भजन लाल शर्मा तक पहुंची गहलोत के एक और मंत्री की शिकायत, बमनिया बोले- 'मुझे फर्क नहीं पड़ता'

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com