विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2024

राइजिंग राजस्थान समिट के लिए अब दिल्ली में रोड शो और इन्वेस्टर मीट, कई देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 को सफल बनाने के लिए राज्य सरकार बड़े पैमाने पर देशी और विदेशी निवेशकों, संस्थाओं और कॉरपोरेट जगत के शीर्ष अधिकारियों से लगातार बैठकें की जा रही हैं.

राइजिंग राजस्थान समिट के लिए अब दिल्ली में रोड शो और इन्वेस्टर मीट, कई देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा.

Rising Rajasthan Global Investment Summit 2024: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में 30 सितंबर को देश की राजधानी नई दिल्ली में 2 दिवसीय इन्वेस्टर रोड शो और आउटरीच का आयोजन किया गया है. इस 2 दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन 30 सितंबर को मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान सरकार का प्रतिनिधिमंडल इन्वेस्टर मीट में भाग लेगा. चुनी हुई कंपनियों के चेयरमैन/CEO के साथ मुलाकात करेगा. इसके अगले दिन यह प्रतिनिधिमंडल 2 अन्य कार्यक्रमों CPSE कॉन्क्लेव और एम्बेसडर्स राउंडटेबल में भाग लेगा.

यह 2 दिवसीय दिल्ली इन्वेस्टर रोड शो और आउटरीच ‘राइजिंग राजस्थान' ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के तहत आयोजित किया जा रहा है, ताकि व्यापार व कॉरपोरेट जगत, निवेशक समुदाय और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों को राजस्थान में उपलब्ध निवेश के अवसरों की जानकारी दी जाए और उन्हें प्रदेश में निवेश हेतु आमंत्रित किया जाए.

इस दो दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन 1 अक्टूबर को विभिन्न देशों के राजदूतों/राजनियकों के साथ एक राउंडटेबल का आयोजन किया गया है, जिसमें राजस्थान सरकार का प्रतिनिधिमंडल राजस्थान सरकार के किए जा रहे महत्वपूर्ण नीतिगत बदलावों और निवेशकों को विभिन्न क्षेत्रों दिए जा रहे में फिस्कल/नॉन-फिस्कल इन्सेंटिव्स वगैरह की जानकारी दी जाएगी. उनके देशों के कंपनियों को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करने में सहयोग मांगा जाएगा. 

सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज के अधिकारियों से बातचीत

30 सितंबर के दिन सुबह मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के कॉन्क्लेव में भी शामिल होगा और केंद्र सरकार के स्वामित्व वाले सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज) के चेयरमैन/CEO और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत करेगा.

हिंदुस्तान पेट्रोलियम, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई), एनटीपीसी, गेल इंडिया लिमिटेड, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन जैसे कई बड़े केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम (सीपीएसई) राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में पहले से ही काम कर रहे हैं.

विकास के नए अवसरों की संभावना

इस कॉन्क्लेव के दौरान राज्य सरकार का यह प्रतिनिधिमंडल CPSE के अधिकारियों को राज्य के कृषि, अक्षय ऊर्जा, शिक्षा और कौशल विकास, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV), इंफ्रास्ट्रक्चर, केमिकल और पेट्रोकेमिकल, पर्यटन, स्टार्टअप, माइनिंग, ESDM/IT और ITES जैसे क्षेत्रों में मौजूद विकास के अवसरों और नई संभावनाओं के बारे में बताएगा.

कई देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

इस एम्बैसेडर्स राउंडटेबल में भाग लेने के लिए अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, जापान, इटली, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात, डेनमार्क, इंडोनेशिया, मलेशिया, सिंगापुर, तुर्की, स्पेन, स्विट्जरलैंड, कतर, ब्राज़ील, दक्षिण अफ्रीका सहित कई प्रमुख देशों के राजदूतों/राजनयिकों को आमंत्रित किया गया है.

इसके तहत पिछले एक महीने में मुंबई, सियोल (दक्षिण कोरिया), जापान के टोक्यो और ओसाका, संयुक्त अरब अमीरात के दुबई और अबू धाबी और कतर की राजधानी दोहा में इस तरह के इन्वेस्टर रोड शो आयोजित किए जा चुके हैं, जिससे निवेशकों को राजस्थान से जुड़ने, प्रदेश में निवेश हेतु आमंत्रित करने और उन्हें राज्य सरकार द्वारा बनायी गयी निवेशक-अनुकूल नीतियों और अवसरों से अवगत कराया जा सके.

इससे पहले राज्य सरकार ने 30 अगस्त, 2024 को आयोजित मुंबई इन्वेस्टर रोड शो में 4.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों (MOU) पर हस्ताक्षर किए थे.

‘राइजिंग राजस्थान' ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का आयोजन इस साल 9, 10 और 11 दिसंबर को राजधानी जयपुर में होगा. इसका आयोजन राजस्थान सरकार के तत्वाधान में उद्योग और वाणिज्य विभाग, ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रोमोशन (BIP) और राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एंड इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन (रीको) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसका नोडल विभाग बीआईपी है.

इस त्रि-दिवसीय मेगा समिट का उद्देश्य देश-विदेश की बड़ी-छोटी कंपनियों, अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं और निवेशकों को राज्य में आ कर काम करने के लिए आमंत्रित करना, प्रदेश में विभिन्न तरह के उद्योग-धंधे लगाने में मदद करना और अन्य सुविधाएँ मुहैय्या कराना है.

इस ग्लोबल समिट के दौरान कृषि, अक्षय ऊर्जा, शिक्षा और कौशल, ऑटो और ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल्स), इंफ्रास्ट्रक्चर, केमिकल और पेट्रो-केमिकल, पर्यटन, स्टार्टअप, खनन और ईएसडीएम/आईटी और आईटीईएस (ESDM/IT and ITeS) सहित विभिन्न क्षेत्रों पर विशेष सत्र का आयोजन होगा.

ये भी पढ़ें- Special Train: दीपावली-छठ पर घर जाने का टेंशन खत्म, UP-बिहार के लिए चलाई जाएंगी 12,500 स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com