विज्ञापन

राजस्थान सरकार का बड़ा तोहफा, पदोन्नति में 2 साल की छूट; सचिवालय में 149 नए पद स्वीकृत

राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदोन्नति में दो साल की विशेष छूट देने का बड़ा फैसला किया है. साथ ही राज्य सचिवालय में 149 नए पदों का सृजन किया गया है.

राजस्थान सरकार का बड़ा तोहफा, पदोन्नति में 2 साल की छूट; सचिवालय में 149 नए पद स्वीकृत
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा.

Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बहुत जरूरी और लाभकारी फैसला लिया है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बजट घोषणा 2026-27 के क्रियान्वयन के तहत पदोन्नति के नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए आवश्यक सेवा अवधि में दो साल की छूट देने का ऐलान किया है.

इस निर्णय से उन कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा जो अनुभव की कमी के कारण पदोन्नति से वंचित रह रहे थे. सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह लाभ उन कर्मचारियों को नहीं मिलेगा जिन्होंने डीपीसी वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के दौरान पहले ही ऐसी छूट का लाभ प्राप्त कर लिया है. इस कदम से विभागीय कार्यक्षमता में वृद्धि होने की उम्मीद है.

सचिवालय में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

पदोन्नति में छूट के अलावा राज्य सरकार ने सचिवालय में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए 149 नए पदों को सृजित करने की मंजूरी दी है. इसमें सहायक शासन सचिव के 15 पद, सहायक अनुभाग अधिकारी के 67 पद और लिपिक ग्रेड प्रथम के 67 पदों को शामिल किया गया है.

मुख्यमंत्री के इस फैसले से जहां एक ओर विभागीय कर्मचारियों को पदोन्नति के नए और बेहतर अवसर मिलेंगे वहीं दूसरी ओर राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार भी खुलेंगे. सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक कामकाज में गति लाना और कर्मचारियों के मनोबल को ऊंचा रखना है. प्रशासनिक सुधार की दिशा में यह एक दूरगामी परिणाम देने वाला निर्णय माना जा रहा है. जल्द ही इस संबंध में विभिन्न सेवा नियमों में आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.

यह भी पढ़ें-

पांचना बांध पानी विवाद में उतरे किरोड़ी लाल मीणा, मुख्यमंत्री को लिखा पानी छोड़ने का पत्र  

'राजस्थान में विभागों के HOD मंत्रियों के फोन नहीं उठाते' गहलोत का निशाना- सरकार नाम की कोई चीज नहीं

गैंगरेप, ब्लैकमेलिंग और धर्मांतरण के लिए मौलवी के पास ले गए...डेढ़ साल तक 3 युवकों के चंगुल में फंसी रही महिला

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com