विज्ञापन
This Article is From May 15, 2025

हनुमानगढ़ और भरतपुर से 22 लोग लापता, तलाश में जुटी पुलिस; लोगों से सहयोग की अपील

राजस्थान में लापता लोगों के मामले चिंता का विषय बने हुए हैं. हनुमानगढ़ और भरतपुर से 22 लोग गायब हैं, जिनमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं.

हनुमानगढ़ और भरतपुर से 22 लोग लापता, तलाश में जुटी पुलिस; लोगों से सहयोग की अपील
लापता युवक-युवतियां

Rajasthan News: राजस्थान में गुमशुदा लोगों के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं. जिसको लेकर प्रदेश की पुलिस गुमशुदा व्यक्तियों की निरन्तर तलाश कर रही है. प्रदेश के कई जिलों से लोगों के लापता होने के मामले सामने आए हैं. हनुमानगढ़ से 6 पुरुष, 2 बालक, 1 बालिका और 11 महिलाएं गायब हैं, जबकि भरतपुर से 1 महिला और 1 पुरुष का कोई सुराग नहीं मिला. पुलिस इनकी तलाश में दिन-रात जुटी है. अगर किसी को इनके बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या जिला कंट्रोल रूम में सूचना दें.

हनुमानगढ़ में लापता लोगों का विवरण

हनुमानगढ़ के भिरानी थाना क्षेत्र से 13 साल का दीपक, नीली टी-शर्ट में, लापता है. हनुमानगढ़ जंक्शन से 30 साल की मनबर अपने 3 महीने के बेटे समीर और 2 साल की बेटी अनिता के साथ गायब है. भादरा से पूजा (20), एकता (18), रेखा (18) और सुमन (18) जैसी युवतियां भी लापता हैं.

पीलीबंगा से 50 साल के धर्मवीर, 23 साल की कांता और 20 साल की पूजा समेत कई लोग गायब हैं. रावतसर से 39 साल का अक्षय, नीले पैंट-शर्ट में, और गोलूवाला से 32 साल का राजेंद्र भी लापता है. टिब्बी से 22 साल की रजिया, जो दोनों पैरों से विकलांग है, का भी कोई पता नहीं.

भरतपुर में दो लोग गायब

भरतपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र से 22 साल की राजेश्वरी उर्फ राखी, क्रीम रंग का सलवार सूट पहने, लापता है. मथुरागेट थाना क्षेत्र से 37 साल का मनोज कुमार, मेहंदी रंग की पैंट और आसमानी शर्ट में, गायब है.

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि लापता व्यक्तियों की पहचान जैसे कद, रंग, कपड़ों का विवरण ध्यान से देखें और कोई भी सुराग मिलने पर तुरंत सूचित करें.

यह भी पढ़ें- बैंक में चोरी करने रात के अंधेरे में पहुंचे चोर, बनाया था फुलप्रूफ प्लान... लेकिन बिना चोरी ही लौटना पड़ा खाली हाथ

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com