विज्ञापन

कचरे वाली गाड़ी के ड्राइवरों ने नगर परिषद के अधिकारी को पीटा, भिवाड़ी नगर परिषद में जमकर हंगामा

कर्मचारियों ने कुछ ठेकेदारों और उनके वाहन चालकों पर मनमानी के आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहाकि नियमों का पालन कराने वाले अधिकारियों पर दबाव बनाया जाता है. पढ़ें भिवाड़ी से अभिषेक की रिपोर्ट.

कचरे वाली गाड़ी के ड्राइवरों ने नगर परिषद के अधिकारी को पीटा, भिवाड़ी नगर परिषद में जमकर हंगामा
भिवाड़ी नगर परिषद में मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक और ऑटो टिपर चालकों के बीच विवाद.

नगर परिषद भिवाड़ी में कचरा परिवहन व्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है. नगर परिषद के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक दिनेश मीणा पर कथित तौर पर हमला किया गया है. आरोप है कि कार्यालय परिसर के भीतर ही ऑटो टिपर चालक और उससे जुड़े लोगों ने दिनेश मीणा से मारपीट की. सरकारी अधिकारी के साथ कथित मारपीट की इस घटना से नगर परिषद कर्मचारियों में भारी आक्रोश है.

जब परिषद का गेट बंद किया तो बिगड़ा मामला

विवाद तब बढ़ा जब नगर परिषद में संचालित ऑटो टिपरों द्वारा कचरा डंपिंग को लेकर मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक ने आपत्ति जताई. अनियमितताओं को रोकने के लिए नगर परिषद के मुख्य गेट पर ताला लगाकर वाहन को रोकने का प्रयास किया गया. इसी दौरान ऑटो टिपर चालक कुलदीप और उसके साथ मौजूद लोग भड़क गए और मामला बिगड़ गया. 

आरोप- ठेकेदार और ड्राइवर करते हैं मनमानी

सरकारी कार्यालय के भीतर अधिकारी के साथ हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. आरोप है कि इसी दौरान धक्का-मुक्की करते हुए स्वास्थ्य निरीक्षक के साथ मारपीट कर दी गई. कर्मचारियों का कहना है कि कुछ ठेकेदारों और उनके वाहन चालकों की मनमानी लगातार बढ़ती जा रही है. नियमों का पालन कराने वाले अधिकारियों पर दबाव बनाने की कोशिश की जाती है. 

थाने में पहुंचा मामला

पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है. कर्मचारियों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. अब सभी की नजर पुलिस जांच पर है कि सरकारी कार्य में बाधा और मारपीट के इस मामले में आरोपियों पर क्या कार्रवाई होती है.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान में कब आएगा मानसून? कोटा में 100 जर्जर इमारतों पर बुलडोजर एक्शन की तैयारी; झाला हाउस लिस्ट में शामिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close