विज्ञापन
1 month ago

Rajasthan News Live Updates, 28 february 2026: एनडीटीवी राजस्थान के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. इस लाइव पेज पर आपको दिन भर की राजस्थान की अहम ख़बरें मिलेंगी. कल का लाइव ब्लॉग आप इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं -  वायु शक्ति कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को वायु सेना ने दिखाई ताकत, ड्रोन शो के साथ हुआ समापन

हमारी वेबसाइट पर पिछले दिन की कुछ ख़ास ख़बरें आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं -

राजस्थान में इस साल अप्रैल में स्कूलों में नया सत्र खोलने की तैयारी,  70 लाख विद्यार्थियों पर असर

बाड़मेर में तेल उत्पादन की कीमत किसान चुका रहे हैं, ट्यूबवेल से निकल रहा क्रूड ऑयल जैसा पानी

सीएम भजनलाल शर्मा ने किया वेतन से लेकर पेंशन और मानदेय से जुड़ी 10 बड़ी घोषणा, देखें लिस्ट

माउंट आबू का नाम बदलकर हुआ ‘आबू राज', राजस्थान सरकार ने विधानसभा में की घोषणा

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन का विवाद, ट्रस्ट में बदलने पर टीकाराम जूली ने जताई आपत्ति

खाटू श्याम फाल्गुनी लक्खी मेला का समापन, 18 लाख पार कर सकता है आंकड़ा

बाबा श्याम के वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेले का आज समापन हो रहा है. दोपहर 12 बजे तक करीब 16 लाख 50 हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं और देर रात तक यह संख्या 18 लाख पार कर सकती है जो पिछले वर्ष से अधिक मानी जा रही है. इस दौरान सूरजगढ़ का 378वां निशान शिखरबंध पर चढ़ाया गया. 378 वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत सूरजगढ़ का जत्था नाचते गाते खाटू धाम पहुंचता है और निशान चढ़ाने के बाद पैदल ही वापस लौटता है.

पीएम के MMC बयान पर कांग्रेस का पलटवार

प्रताप सिंह खाचरियावास ने पीएम नरेंद्र मोदी के कांग्रेस को MMC कहने पर कहा कि बीजेपी हिंदू–मुसलमान में बांटने की राजनीति कर रही है. उन्होंने कहा महंगाई और बेरोजगारी पर जवाब दें. राहुल गांधी देश की आवाज हैं. कांग्रेस नाम बदलने से नहीं बदलती.

अनूपगढ़ में कांग्रेस के कार्यकताओं का विरोध प्रदर्शन

अनूपगढ़ जिला बहाली की मांग को लेकर कांग्रेस सड़क पर उतर गई है. कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च करते हुए जिला बहाली की मांग उठाई. इस 'रोषमार्च' के दौरान बाजार में डोर टू डोर काला रिबन बांटा और यह पैदल मार्च शिवमंदिर से शुरू होकर कनॉट पैलेस चौक पहुंचा.

 

बूंदी में 8वीं की छात्रा से गैंगरेप

बूंदी के कापरेन में 8वीं की परीक्षा देने जा रही नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़िता की हालत नाजुक बताई जा रही है. उसे गंभीर अवस्था में कोटा के जेके लोन अस्पताल रेफर किया गया है. परिजनों ने 2–3 युवकों पर आरोप लगाया है. फिलहाल, मेडिकल और बयान की प्रक्रिया जारी है. पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है. इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश है.

डूंगरपुर: एसबीपी कॉलेज में हुआ विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम

डूंगरपुर जिले में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आज श्री भोगीलाल पंड्या राजकीय महाविद्यालय, डूंगरपुर में 'विकसित भारत युवा संसद 2026' का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य विषय 'आपातकाल के 50 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक' रहा. इस मौके पर युवा वक्ताओं ने लोकतंत्र की बारीकियों और इतिहास के कड़वे सबक पर बेबाकी से अपनी राय रखी.

खाटूश्यामजी में भक्तों की भारी भीड़

खाटूश्यामजी मंदिर में हजारों भक्त अहम मौके के गवाह बने. आज खाटूश्याम बाबा को सूरजगढ़ का निशान निशान चढ़ाया गया. इस मौके पर खाटूधाम श्याम जयकारों से गूंज गया.     

श्रीगंगानगर: डोटासरा-रंधावा का दौरा स्थगित

श्रीगंगानगर में राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा का दौरा स्थगित हो गया है. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली कि माता के निधन होने के चलते कार्यक्रम स्थगित किया गया. कल (1 मार्च) नई धानमंडी में जिला कांग्रेस कार्यालय का उदघाटन भी होना था. कांग्रेस जिलाध्यक्ष विधायक रूपिंदर सिंह ने मामले की जानकारी दी. 

झुंझुनू में आज जिला स्तरीय रोजगार उत्सव

झुंझुनू के सूचना केंद्र सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह होगा. कुल 669 अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र मिलेंगे. इस दौरान एनएचएम के 302 और मेडिकल कॉलेज के 176 कार्मिक शामिल होंगे. मनरेगा, पशुपालन, शिक्षा, जलदाय समेत कई विभागों में नियुक्तियां दी जाएगी.

कोटपुतलीः बच्ची लापता, 9 घंटे बाद पड़ोसी के मकान में मिली

कोटपुतली के फतेहपुरा गांव में 4 वर्षीय बच्ची के लापता होने का मामला सामने आया. 9 घंटे बाद घर से कुछ दूर स्थित पड़ोसी के मकान में बच्ची मिली. पड़ोसी ने बच्ची को बेड के बक्से में छुपा रखा. वहीं, पड़ोसी शराब के नशे की हालत में मिला. आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया. 

Jaipur News: रिंग रोड के पास हादसा

जयपुर में रिंग रोड़ रक्षक हॉस्पिटल के पास हादसा 2 ट्रक भिड़ गए. देर रात 2 बजे हादसा हुआ. हादसे के बाद ड्राइवर कैबिन फंस गया था. मुहाना थाना पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली. एएसआई रामचंद्र और ड्राइवर संजीव ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला और ड्राइवर की जान बचाई. घायल को नजदीकी रक्षक हॉस्पिटल भेजा गया. 

केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान से मुकुंदरा भेजे गए 10 चीतल

केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान से 10 चीतलों को कोटा स्थित मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में शिफ्ट किया गया. यह अभियान वन्यजीव संरक्षण की दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा है. इस शिफ्टिंग से दोहरा लाभ होगा. घना में चीतलों का दबाव कम होगा और टाइगर रिजर्व में बाघों को शिकार मिलेगा. इससे उनका व्यवहार और प्रजनन चक्र बेहतर होगा. 

बाड़मेर में तापमान 36 डिग्री के पार

प्रदेश के अधिकांश भागों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 2-6 डिग्री ऊपर दर्ज किए जा रहे हैं. पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 36.5 डिग्री (सामान्य से 4.9 डिग्री अधिक) दर्ज किया गया है. राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है. अगले 2-3 दिन तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है. 3 मार्च यानी होली के आसपास पारा 3 डिग्री तक बढ़ सकता है. 

सीएम भजनलाल शर्मा की 10 बड़ी घोषणाओं के बारे में जानें

सीएम भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में वित्त एवं विनियोग विधेयक 2026 पर अपना जवाब दिया. यहां पढ़िए पूरी खबर- वेतन से लेकर पेंशन और मानदेय से जुड़ी 10 बड़ी घोषणा, देखें लिस्ट

3 ऐतिहासिक स्थानों के नाम बदले गए

राजस्थान सरकार ने 3 ऐतिहासिक स्थानों के नाम बदलने की घोषणा की है. माउंट आबू अब ‘आबू राज’, जहाजपुर का नया नाम ‘यज्ञपुर’, और कामां का नाम ‘कामवन’ रखा गया है.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Close