विज्ञापन
2 months ago

Rajasthan News Live Updates, 30 January 2026: साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत रहस्य बनी हुई है. उनकी मौत की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है. मेडिकल बोर्ड द्वारा कराए गए पोस्टमार्टम के बाद अब रिपोर्ट के सार्वजनिक होने का इंतजार है. रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि उनकी मौत किन परिस्थितियों में और किस कारण से हुई. नेता प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली और हवामहल से भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य ने भी विधानसभा में साध्वी की मौत का मुद्दा उठाया. वहीं, राज्य सरकार ने गहन जांच का आश्वासन दिया है.

मौसम विभाग के अनुसार, आज (31 जनवरी) से एक मजबूत वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा. इसका असर जयपुर, भरतपुर, बीकानेर और कोटा संभाग में देखने को मिल सकता है. बादल छाए रहने के साथ ही कुछ जगहों पर हल्की बारिश और ओले गिरने की संभावना है. इसका असर 2 फरवरी तक रहेगा. न्यूनतम तापमान सिरोही में 4.9 डिग्री दर्ज किया गया है. मावठ का दौर जारी रहने से अगले 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 से 5°C की बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है.

Rajasthan Breaking News LIVE: जम्मू-कश्मीर के रहने वाले 3 संदिग्ध गिरफ्तार

कोटा में सुरक्षा एजेंसियों ने भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र से कश्मीर के बारामुला निवासी तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है. पूछताछ में उन्होंने बारामुला में मदरसा निर्माण के लिए कोटा की मुस्लिम बस्तियों से चंदा इकट्ठा करने की बात कही है. इससे पहले मकबरा थाना क्षेत्र से भी दो कश्मीरी युवकों को डिटेन किया जा चुका है. पिछले चार दिनों में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है.

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Rajasthan Breaking News LIVE: राजधानी जयपुर में एक फैक्ट्री में धमाके की खबर

राजधानी जयपुर में एक फैक्ट्री में सिलेंडर में धमाके की खबर सामने आ रही है. बताया जाता है कि फैक्ट्री में मौजूद कई लोग घायल हो गए हैं. धमाके की खबर के बाद विश्वकर्मा थाना पुलिस मौके पर पहुंची है. रेश्क्यू ऑपरेशन जारी कर दिया है. बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से घटना हुई है. दो मजदूर के मौत की खबर भी सामने आई है.

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

Rajasthan Breaking News LIVE: राजस्थान के कई जिलों में बारिश

राजस्थान के कई जिलों में मौसम बदल गया है. यहां जयपुर ग्रामीण और अजमेर में बारिश होने की खबर सामने आई है.

Rajasthan Breaking News LIVE: रणथंभौर टाइगर रिजर्व में मोबाइल फोन बैन

राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व में टाइगर सफारी के दौरान अब पर्यटक मोबाइल फोन इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे. वन विभाग ने सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के तहत यह सख्त फैसला लिया है ताकि वन्यजीव सुरक्षित रहें और जंगल का प्राकृतिक माहौल बना रहे.

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Rajasthan Breaking News LIVE: राजस्थान में जिला अस्पताल में कैंसर की सर्जरी

राजस्थान के सवाई माधोपुर के जिला अस्पताल में इतिहास रचा गया है. यहां पहली बार कैंसर की सफल सर्जरी की गई है. डॉक्टर के मुताबिक 30 ग्राम वजनी कैंसरयुक्त गांठ सर्जरी कर निकाली गई. बताया जा रहा है कि मरीज खतरे से बाहर है. यह ऑपरेशन आयुष्मान आरोग्य योजना के अंतर्गत निशुल्क किया गया है.

Rajasthan Breaking News LIVE: पंचायत चुनाव की तारीख पर मदन राठौड़ का बड़ा बयान

मदन राठौड़ ने कहा, प्रदेश में अब आने वाले ढाई महीने चुनावी सीजन के होंगे. झुंझुनूं के दौरे पर रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान के बाद यह चर्चा शुरू हो गई है कि राज्य सरकार ने निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा है कि निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर कोर्ट ने 15 अप्रैल तक के आदेश दिए हैं लेकिन उससे पहले ही सभी चुनाव पूरे करवा लिए जाएंगे. 

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

Rajasthan Breaking News LIVE: एरिया डॉमिनेशन के तहत कोटा में बड़ी कार्रवाई

एरिया डॉमिनेशन के तहत कोटा शहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई की गई है.पुलिस की 74 टीमों ने 163 जगहों पर दबिश देकर 210 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. एएसपी दिलीप सैनी ने दी जानकारी.

ajasthan Breaking News LIVE: डोटासरा पर भड़के मदन दिलावर कहा 2000 करोड़ की जांच हो रही

मदन दिलावर ने गोविंद सिंह डोटासरा पर निशाना साधा है. दिलावर ने कहा है कि उन्होंने ऐसा कोई काम नहीं किया कि वे जेल जाएंगे. इसलिए डोटासरा खुद का ध्यान रखे. 2000 करोड़ के मिड डे मील घोटाले की जांच चल रही है. जिसमें कई बड़े मगरमच्छ जाल में फंसने वाले है.

पूरी स्टोरी जानने के लिए क्लिक करें

Rajasthan Breaking News LIVE: साध्वी प्रेम बाईसा मामले में नया खुलासा

साध्वी प्रेम बाईसा मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं. अब पाल रोड पर स्थित साधना कुटीर आश्रम के पास से पुलिस को अस्थालीन नाम की दवा के कुछ रैपर मिले हैं. यह दवा आमतौर पर अस्थमा को नियंत्रित करने या सांस से जुड़ी परेशानी में इस्तेमाल की जाती है. इन दवाओं के मिलने के बाद अब कई अहम सवाल खड़े हो रहे हैं.

Rajasthan Breaking News LIVE: साध्वी प्रेम बाईसा मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा के संदिग्ध मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है जिसमें मौत के कारण का पता नहीं चला है. अब विसरा की करवाई जा रही कैमिकल जांच. शरीर में जहर कैसे गई इसकी जांच की जा रही है. FSL टीम की जांच की रिपोर्ट के बाद ही खुलासा होगा. वहीं कंपाउंडर देवी सिंह ने पुलिस को बताया कि प्रेम बाईसा पहले भी डेक्सोना इंजेक्शन कई बार ले चुकी है.

Sawai madhopur News: सवाई माधोपुर में 2 हादसे

सवाई माधोपुर जिले के बौंली क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. इसमें 6 से अधिक लोग घायल हो गए. कस्बे के संस्कृत कॉलेज के नजदीक एक बेकाबू डंपर ने एक मजदूर को टक्कर मार दी. दूसरा हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ. एक स्कॉर्पियो कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें गाजियाबाद निवासी महिला की मौत हो गई. इसमें महिलाएं और बच्चे घायल हो गए.

Kota News: श्मशान घाट से अस्थियां गायब होने का मामला

कोटा के रामगंज मंडी में एक बार फिर मुक्तिधाम से अस्थियां गायब होने का मामला सामने आया है. इससे पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं हुई हैं. एक महिला कंचन बाई का 29 जनवरी को देहांत होने के बाद यहां अंतिम संस्कार किया गया था. परिजन जब तीसरे की रस्म अदा करने के लिए मुक्तिधाम पहुंचे तो अस्थियां नहीं मिलीं. परिजनों की सूचना पर रामगंजमंडी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका प्रशासन ने CCTV कैमरे लगाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कैमरे नहीं लगाए गए.

साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के मामले में SIT का नोटिस

जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के मामले में SIT ने मामले से जुड़े लोगों और संस्थानों को नोटिस जारी किए है. SIT ने कंपाउंडर देवी सिंह राजपुरोहित को सीआरपीसी की धारा 94 के तहत नोटिस दिया गया है. प्रेक्षा अस्पताल से भी नोटिस में जवाब मांगा गया है. उनकी नर्सिंग डिग्री और उससे जुड़े सभी दस्तावेज मांगे गए हैं. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि उनकी डिग्री सही है या नहीं और क्या उन्हें इंजेक्शन देने का अधिकार था या नहीं. यह भी पढ़ें- प्रेम बाईसा की मौत पर SIT का बड़ा खुलासा

Jodhpur News: साध्वी के वायरल वीडियो पर मामा ने कही ये बात

जुलाई 2025 में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में साध्वी एक आदमी को गले लगाते हुए दिखाई दे रही थी. वीडियो के वायरल होने के बाद उनके अनुयायियों और अन्य लोगों ने तीखी प्रतिक्रियाएं दी थीं. इस पर साध्वी ने भी सफाई दी थी. अब करीब 6 महीने बाद उनके मामा गंगाराम ने भी वायरल वीडियो के बारे में बात की. 

एनडीटीवी से बातचीत में उन्होंने बताया कि पूरी तरह से गलत तरीके से पेश किया गया. इस तरह की अफवाहों से परिवार को गहरा आघात पहुंचा था. दोनों का रिश्ता पूरी तरह पवित्र था. यहां पढ़िए प्रेम बाईसा के मामा की एक्सलूसिव बातचीत- कैसा था साध्वी प्रेम बाईसा और उनके पिता का रिश्ता? मामा ने बताई वायरल वीडियो की भी हकीकत

अचानक इतने क्यों गिरे सोने और चांदी के भाव?

एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) के एक्सपर्ट सौमिल गांधी ने NDTV को बताया, "सोने और चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट की सबसे बड़ी वजह मुनाफावसूली (Profit Booking) है. पिछले कई दिनों से चल रही रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद बड़े संस्थागत निवेशकों ने अपने सौदे बेचकर मुनाफा कमाना शुरू कर दिया, जिससे बाजार पर दबाव बढ़ गया." 

एक्सपर्ट के मुताबिक, इसकी एक वजह डॉलर की मजबूती और बाजार में जरूरत से ज्यादा खरीदारी भी है. डॉलर में सुधार और निवेशकों की बिकवाली का यह असर आने वाले कुछ समय तक कीमतों पर दबाव बनाए रख सकता है.

सोना-चांदी के दामों में भारी गिरावट

Gold-Silver Price crash live: सोना-चांदी की कीमतों में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की. एक ही दिन में जहां चांदी जहां 1 लाख रुपए (प्रति 10 ग्राम) से ज्‍यादा सस्‍ती हो गई, वहीं सोना भी 33 हजार रुपए (प्रति 10 ग्राम) तक सस्‍ता हो गया.

सोने में 17.53 फीसदी गिरावट के बाद 24 कैरेट सोने का मौजूदा भाव 1,60,580 रुपए/10 ग्राम के करीब चल रहा है. जबकि 22 कैरेट सोना 1,47,200 और 18 कैरेट सोना 1,20,440 रुपए/10 ग्राम के करीब चल रहा है. वहीं चांदी का भाव बाजार में अभी भी 3,40,000 रुपए के करीब है.  शुक्रवार को 5 मार्च की एक्‍सपायरी वाली चांदी 2,91,922 रुपये पर आ गई है.

यूजीसी के नए बिल पर मदन राठौड़ बोले- किसी को आहत करने की मंशा नहीं

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ जयपुर से झुंझुनू जाते समय सीकर के गोकुलपुरा तिराहे पर रूके. यहां बीजेपी कार्यकर्ताओ ने उनका स्वागत किया. इस दौरान यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व विधायक रतन जलधारी, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, जिला उपाध्यक्ष नेमीचंद कुमावत, महामंत्री राजेश रोलन, प्रवक्ता सुल्तान खीचड़ समेत कई नेता- कार्यकर्ता मौजूद रहे. 

मदन राठौड़ ने कल आने वाले केंद्रीय बजट से हर वर्ग को सौगात मिलने की संभावना जताई. उन्होंने कहा कि 'वीबीजी रामजी (VB-G RAM G)' पर से गरीबो को रोजगार की गारंटी और मजदूरी में फायदा होने की उम्मीद जताई. पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के दौरान पेपर लीक और OMR गड़बड़ी मामले पर बोलते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है. दोषी आरोपियों को नहीं बख्शा जाएगा, बड़े मगरमच्छ भी पकड़े जाएंगे. इस दौरान UGC के नए नियम पर कहा कि फ़िलहाल हाईकोर्ट ने रोक लगाई है और सरकार की किसी वर्ग को आहत करने की मंशा नहीं है.

सीकर में 2 बसों की टक्कर, 1 घायल

सीकर जिले के रींगस इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर तेज रफ्तार लोक परिवहन बस की लापरवाही सामने आई. जयपुर की ओर जा रही लोक परिवहन बस ने राजस्थान रोडवेज बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसा बावड़ी स्टैंड के पास हुआ. जानकारी के अनुसार, सड़क पर अचानक सांड आ जाने से रोडवेज बस चालक को हल्के ब्रेक लगाने पड़े. इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही लोक परिवहन बस ने नियंत्रण खोते हुए रोडवेज बस को टक्कर मार दी. हादसे में सीकर निवासी राजकुमार सैनी घायल हो गया. घायल को मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. 

प्रेम बाईसा के मामा ने NDTV के कैमरे पर कही बड़ी बात

साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के मामले में उनके मामा गंगाराम ने NDTV से एक्सक्लूसिव बातचीत की. इस दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए. गंगाराम का इशारा किसी साजिश की तरफ है. हालांकि सीधे तौर पर उन्होंने ऐसा नहीं कहा, लेकिन मौत पर सवाल खड़े करते हुए बोले कि जब साध्वी को  इंजेक्शन लगाया गया तो उनकी हालत अचानक बिगड़ गई थी. गंगाराम के मुताबिक, प्रेम बाईसा का हाथ नीला पड़ गया था और नाखून काले हो गए थे. पूरी खबर यहां पढ़ें- "साध्वी का हाथ नीला पड़ गया था और नाखून काले हो गए थे", प्रेम बाईसा के मामा का NDTV पर चौंकाने वाला दावा

Rajasthan News LIVE Updates: पतंग की डोर ने मासूम के चेहरे को चीरा, गाल पर आए 14 टांके

पाली के राजेंद्र नगर में पतंग की जानलेवा डोर ने 5 साल के एक मासूम को गंभीर रूप से घायल कर दिया. हादसा आई माता वडेर मंदिर के पास तब हुआ जब मणिनगर निवासी रोहित अपने पिता के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर फल खरीदने जा रहा था. इसी दौरान अचानक कटी पतंग की डोर बच्चे के चेहरे पर आ गई और प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से उसका गाल बुरी तरह कट गया. बच्चे को लहूलुहान हालत में तुरंत बांगड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके चेहरे पर 14 टांके लगाए. इस दर्दनाक घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है और उन्होंने प्रशासन से खूनी मांझे की बिक्री पर सख्त रोक लगाने की मांग की है.

Rajasthan News: राजस्थान को मिले 'विशेष राज्य का दर्जा'- जूली

बजट-2026 की तैयारियों के बीच राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राजस्थान को 'विशेष राज्य का दर्जा' देने की मांग की है. उन्होंने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजस्थान की भौगोलिक परिस्थितियां देश के अन्य राज्यों से बिल्कुल अलग हैं, इसलिए यहां विकास के लिए विशेष मदद की दरकार है. कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि जब दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे बना तो कहा गया कि गिलास भी नहीं गिरेगा, अब तो गिलास क्या, गाड़ी भी गिर जाएगी. उनका पूरा बयान यहां देखिए- 

Sonam wangchuk: सोनम वांगचुक को पेट में गंभीर संक्रमण की शिकायत

जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद सोनम वांगचुक को एम्स जोधपुर में चेकअप के लिए लाया गया. जेल के दूषित पानी से पेट में गंभीर संक्रमण की शिकायत पर एम्स के वरिष्ठ डॉक्टरों ने स्वास्थ्य जांच की. वांगचुक सितंबर-2025 से एनएसए के तहत जोधपुर जेल में बंद हैं. अब तक उनकी 21 बार मेडिकल जांच हो चुुकी है. 2 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में उनकी मेडिकल रिपोर्ट पेश होगी.

Bharatpur News: सिनसिना तोप के साथ विश्वेंंद्र सिंह की तस्वीर

पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के साथ फोटो भी शेयर की. इस तस्वीर में वह मोती महल परिसर में स्थित सिनसिना तोप के साथ नजर आ रहे हैं. 2 दिन पहले भी उन्होंने कहा था कि 13 फरवरी को मोती महल पर रियासतकालीन झंडा फहराऊंगा, हिम्मत है तो मुझे रोकना. क्या है मोती महल में झंडा फहराने को लेकर विवाद, यहां जानिए- भरतपुर राजघराने में 'जंग': सिनसिना तोप के साथ महाराजा विश्वेंद्र सिंह की हुंकार, 13 फरवरी को मोती महल में आर-पार! 

Sadhvi Prem baisa: साध्वी की मौत से जुड़े कई सवालों पर डॉक्टर के जवाब

प्रेक्षा हॉस्पिटल के मालिक और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रवीण जैन ने NDTV से बातचीत में बताया कि बुधवार शाम करीब छह बजे साध्वी प्रेम बाईसा को अस्पताल लाया गया था. उस समय उनकी हालत बेहद गंभीर थी. वह अचेत अवस्था में थीं. अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उन्हें बचाने की कोशिश शुरू की. साध्वी की मौत से जुड़े कई सवालों पर डॉ. प्रवीण जैन ने NDTV से Exclusive बातचीत की.

Rajasthan Weather: प्रदेशभर के मौसम का हाल जानिए

अजमेर में 8.9, भीलवाड़ा में 9.8, अलवर में 5., जयपुर में 10, पिलानी में 6.6, सीकर में 5.5, कोटा में 8.4, चित्तौड़गढ़ में 7.6, बाड़मेर में 11, जैसलमेर में 8.8, जोधपुर में 10.2, माउंट आबू में 4.8, बीकानेर में 10.7, चूरू में 7.6, श्री गंगानगर में 8.5, नागौर में 6.3, डूंगरपुर में 11.9, जालोर में 8.8, सिरोही में 4.9, सीकर के फतेहपुर 5.9, करौली में 7.4, दौसा में 7.6 और झुंझुनूं में 7.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

मौसम से जुड़ी पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करिए.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Close