विज्ञापन
This Article is From Mar 17, 2024

Rajasthan News: जोधपुर में एक युवक को लोहे के सरिये से पीटने का वीडियो हुआ वायरल

पीड़ित युवक के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. चामू थाना अधिकारी से बातचीत में सामने आया कि यह पीड़ित और आरोपी दोनों ही रिश्तेदार हैं.

Rajasthan News: जोधपुर में एक युवक को लोहे के सरिये से पीटने का वीडियो हुआ वायरल

Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर में एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें कुछ लोग मिलकर एक युवक को पीटते हुए दिख रहे हैं. हैरान की बात यह है कि उस युवक को लोहे के सरिये और लोहे के पाइप से पीटा जा रहा है. वहीं वीडियो में देखा जा रहा है वह रहम की भीख मांग रहा है लेकिन उसे लगातार पीटा जा रहा है. बताया जा रहा है कि किसी बात के विवाद को लेकर उसे रास्ते में पीटा जा रहा है. वहीं पुलिस इस मामले में जांच शुरू कर दी है.

पहले आंख में फेंक दिया मिर्च पाउडर

जोधपुर के चामू थाना क्षेत्र के डेडा गांव में पीड़ित घायल युवक के पिता ने चामू थाने में  रिपोर्ट दी है. इसमें बताया गया है कि उसके बेटे दिलीप सेन अपने भांजे को स्कूल पहुंचाने गया था. लेकिन जब वह वापस आ रहा था तो आते समय रास्ते में नकत्तू देवी, प्रकाश राम, सवाई राम, और स्वरूप राम ने मिलकर उसकी पुत्र की आंख में पहले तो लाल मिर्च का पाउडर फेंक दिया. फिर बाद में प्रकाश राम, सवाई राम, स्वरूपराम ने मिलकर धारदार हथियार और लोहे के सरिया से हमला कर पैर की हड्डी तोड़ दी. 

पीड़ित को किया गया रेफर

वहीं मारपीट के दौरान नरेगा कर्मियों को आते देखकर यह लोग  उसे छोड़कर भाग गए. इसके बाद मेरा पुत्र दिलीप रास्ते में बेहोश पड़ा रहा लोगों की सूचना पर वह मौके पर पहुंचा और उसे अस्पताल लेकर गया. इसके बाद उसके पुत्र ने पूरी घटना बताई. इसके बाद उसे इलाज के लिए जोधपुर मथुरादास माथुर अस्पताल रेफर  किया गया है.

वहीं पीड़ित युवक के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. चामू थाना अधिकारी से बातचीत में सामने आया कि यह पीड़ित और आरोपी दोनों ही रिश्तेदार हैं. और कोई घरेलू मामले को लेकर इनके बीच में विवाद चल रहा था फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 221 ठिकानों पर छापेमारी कर पकड़े दर्जनों कुख्यात

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com