राजस्थान की राजनीति में इस बार अखिलेश यादव के बयान ने सियासी हलचल पैदा कर दी है. जयपुर दौरे पर आए अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी के भीतर चल रहे सियासी घमासान की आंच को हवा देने की कोशिश की है. इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी जयपुर में कह दिया कि अखिलेश की बात में दम है. इसके जवाब में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कबीर का दोहा बोल कर जवाब दिया.
अखिलेश के बयान पर अशोक गहलोत की चुटकी
दरअसल, उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जयपुर दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि मन की बात कह देता हूं. अगर वसुंधरा राजे जी मुख्यमंत्री होती तो ज्यादा अच्छा काम होता. वहीं, उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के राजस्थान के मुख्यमंत्री और वसुंधरा राजे को लेकर आए बयान पर अशोक गहलोत ने भी चुटकी ली है.
उन्होंने कहा कि मैं अखिलेश यादव के बयान से सहमत हूं. उनकी बात में दम है, क्योंकि पर्ची आ गई. राजस्थान में सरकार बन गई. लेकिन इसके बावजूद मुख्यमंत्री को जो गंभीरता दिखानी चाहिए थी. वैसे गंभीरता वे नहीं दिखा रहे हैं. वे दौरे करने में लगे हुए हैं. मीडिया में छाए रहते हैं. उनके सलाहकार मीडिया वालों को धमकाते हैं. अखिलेश यादव का यह बयान उस वक्त आया है, जब प्रदेश की राजनीति में अंदर खाने सियासी हलचल चल रही है. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बयान के बाद यह हलचल और बढ़ गई.
वसुंधरा राजे का कौन सा बयान चर्चा में ?
हाल ही में झालावाड़ में एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मंच से कहा कि कल वह जब झालावाड़ आई तो कुछ लोगों ने उन्हें काम बताए और सहयोग करने के लिए कहा, लेकिन मैंने उन्हें कह दिया कि मैं तुम्हारे लिए क्या कर सकती हूं. मैं अपने आप को खुद ही नहीं बचा पाई. मेरा ही सब कुछ चला गया. उनके इस बयान के बाद से राजस्थान में एक नई सियासी हलचल है.
यह भी पढे़ं-