विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2025

Rajasthan Politics: "किरोड़ी लाल मीणा अपनी ही सरकार को खोदने में लगे हैं", डोटासरा ने कसा तंज

Rajasthan: राजस्थान में ब्यूरोक्रेसी हावी होने की बात कहते हुए गोविंद डोटासरा ने बड़ा बयान दिया.

Rajasthan Politics: "किरोड़ी लाल मीणा अपनी ही सरकार को खोदने में लगे हैं", डोटासरा ने कसा तंज

Govind dotasra said about kirodi lal meena: राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली शनिवार सुबह जयपुर से जोधपुर में आयोजित ‘संविधान बचाओ' कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हुए. इस दौरान अजमेर में पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया. अजमेर में रुकने के दौरान डोटासरा ने मीडिया से बातचीत में भाजपा सरकार और ब्यूरोक्रेसी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि राजस्थान में ब्यूरोक्रेसी हावी है. यह राज्य की प्रशासनिक अराजकता का संकेत है.

किरोड़ी लाल के छापों पर सवाल

मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की छापेमारी पर डोटासरा ने कटाक्ष करते हुए कहा, “किरोड़ी लाल यूं लग रहा है जैसे अपनी ही सरकार को खोदने में लगे हैं.” उन्होंने सवाल उठाया कि यदि खाद-बीज नकली थे तो किसानों को नुकसान की भरपाई कौन करेगा? छापे तो ब्यूरोक्रेसी डालती है, लेकिन मॉनिटरिंग मंत्री की जिम्मेदारी है.

डोटासरा बोले- किसान नौजवान, दोनों परेशान

डोटासरा ने कहा, “राजस्थान में अब सरकार नहीं, बल्कि सर्कस चल रही है. फैसले लेने वाला कोई नहीं है, योजनाएं ठप हैं, किसान और नौजवान दोनों परेशान हैं और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा केवल भाषण देने में व्यस्त हैं.” उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के मंत्री दोनों हाथों से लूट रहे हैं और ब्यूरोक्रेसी पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है.

लोकतंत्र की हत्या का आरोप

डोटासरा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा और आरएसएस मिलकर देश का संविधान बदलना चाहते हैं, धर्मनिरपेक्षता और समानता को हटाने की बात कर रहे हैं. उन्होंने भाजपा पर लोकतंत्र को कुचलने और चुनाव टालने के आरोप लगाए. पीसीसी चीफ ने कहा कि भाजपा अब लोकतंत्र में विश्वास नहीं रखती और देश को धर्म के नाम पर बांटना चाहती है.  

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close