विज्ञापन
This Article is From Aug 10, 2025

Rajasthan: कंडक्टर की पिटाई की कोशिश में बस की खिड़की से लटका युवक, टायर के नीचे आने से मौत; वीडियो वायरल

Rajasthan Roadways Video: सावर चौराहे पर बाइक सवार कुछ युवकों ने बस को रोककर साइड न देने को लेकर बहस की. इसी दौरान कालू मीणा कंडक्टर को मारने की कोशिश में खिड़की से लटक गया था.

Rajasthan: कंडक्टर की पिटाई की कोशिश में बस की खिड़की से लटका युवक, टायर के नीचे आने से मौत; वीडियो वायरल

Kekri roadways bus video: केकड़ी में रोडवेज बस हादसे का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. युवक रोडवेज बस की खिड़की से लटका हुआ था, तभी बस के टायर के नीचे आ गया और मौत हो गई. सावर थाना क्षेत्र में हादसे में शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान पिपलिया निवासी कालू मीणा पुत्र कैलाश मीणा सावर के रूप में हुई है. कालू का शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को शव सौंप दिया गया है और मामले की जांच जारी है.

मृतक के भाई ने दर्ज कराई शिकायत

एएसआई ओमप्रकाश दायमा ने बताया कि मृतक के भाई अरविंद ने शिकायत दी थी. कालू सावर चौराहे के आगे सड़क पार कर रहा था, तभी केकड़ी की ओर से आ रही रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी. बस के पिछले टायर के सिर पर चढ़ने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

विवाद बढ़ा, फिर कंडक्टर को थप्पड़ मारने लगा युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस केकड़ी से देवली की ओर जा रही थी. सावर चौराहे पर बाइक सवार कुछ युवकों ने बस को रोककर साइड न देने को लेकर बहस की. आरोप है कि कंडक्टर ने गेट बंद कर दिए, जिससे एक युवक ड्राइवर साइड की खिड़की पर जाकर कंडक्टर को थप्पड़ मारने लगा. इसी दौरान कालू मीणा भी कंडक्टर को मारने की कोशिश में खिड़की से लटक गया था.

बस ड्राइवर ने किया सरेंडर

लेकिन बस ड्राइवर ने बस को आगे बढ़ा दिया और करीब 100-200 मीटर दूर युवक का संतुलन बिगड़ने से वह गिर पड़ा, जिससे बस के पिछले टायर के नीचे आने पर उसकी मौत हो गई. थाना अधिकारी बनवारी लाल मीणा ने बताया कि घटना के वीडियो की जानकारी मिली है और उसकी जांच की जा रही है. बस ड्राइवर ने हनुमाननगर थाने में बस खड़ी कर सरेंडर कर दिया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ेंः चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा, बदमाश को रस्सी से बांधकर पीटा और वीडियो बनाया; अन्य साथी फरार

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com