विज्ञापन

राजस्थान में आधी रात को झमाझम बरसे बादल, जयपुर-सीकर में प्री-मानसून का दौर जारी, 19 जिलों में बारिश का अलर्ट

राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश का दौर जारी है. रविवार (21 जून) को सीकर, रींगस समेत कई क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई. राजधानी जयपुर में बादल बरसे.

राजस्थान में आधी रात को झमाझम बरसे बादल, जयपुर-सीकर में प्री-मानसून का दौर जारी, 19 जिलों में बारिश का अलर्ट
राजस्थान के 19 जिलों में बारिश का अलर्ट. (फाइल फोटो)

राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. कई हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं. रविवार (21 जून) को 19 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. सीकर जिले में आसमान में काले बादल छाने के साथ ही तड़के करीब 3 बजे से रुक-रुक कर बारिश का दौर शुरू हुआ. सुबह करीब 5 से 5:30 बजे तक झमाझम बारिश हुई, जिससे लंबे समय से पड़ रही गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई. तेज बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई. वाहन चालकों और राहगीरों को कई घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा. 

रींगस में भी जोरदार बारिश 

रींगस (सीकर) में भी जोरदार बारिश हुई. सप्ताहभर बाद भीषण गर्मी और उमस राहत महसूस हो रही है. खेतों में खड़ी खरीफ की फसलों के लिए भी यह बारिश लाभदायक साबित होने वाली है. प्री-मानसून की बारिश बाजरा, ग्वार, मूंग, मूंगफली समेत कई फसलों के लिए वरदान है.  

जयपुर में बारिश के बाद मौसम सुहाना बना हुआ है.

जयपुर में बारिश के बाद मौसम सुहाना बना हुआ है.

तापमान 41 डिग्री से कम

बारिश के चलते तापमान भी 41 डिग्री से कम पहुंच गया है. शनिवार (20 जून) को फलोदी में सबसे अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री दर्ज किया गया. श्रीगंगानगर में 40.3, बाड़मेर में 39.8, चूरू में 39.7 और जैसलमेर में 39.5 डिग्री पारा पहुंच गया. भीलवाड़ा में सुबह तक 16.4, चित्तौड़गढ़ में 10 और कोटा में 1 मिमी वर्षा दर्ज की गई. शाम तक कोटा में 8.8, उदयपुर में 3.4, भरतपुर में 3 और जयपुर में 1.2 मिमी बारिश हुई. 

भीषण गर्मी और उसम से राहत की उम्मीद

फिलहाल बारिश का दौर आगे भी जारी रहेगा. रविवार (21 जून) को 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है. इससे पारा 4 डिग्री तक कम हो सकता है. मौसम में बदलाव से गर्मी से भी राहत मिलने की उम्मीद है. अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री पहुंचने का अनुमान है.  

यह भी पढ़ेंः राजस्थान के 26 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, मानसून दस्तक... 6 दिन बादल से बरसेगी 'राहत'

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close