विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2025

Rajasthan: राजसमंद में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस बनास नदी में गिरी; 15 घायल

Rajsamand News: राजसमंद जिले में खमनौर के पास बस पलटने से 15 से अधिक यात्री घायल हो गए. ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों की सहायता की.

Rajasthan: राजसमंद में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस बनास नदी में गिरी; 15 घायल

Rajsamand bus accident: राजसमंद में यात्रियों से भरी अनियंत्रित बस बनास नदी में गिर गई. खमनौर में मोलेला पुलिया के पास मचिंद रुट पर चलने वाली प्राइवेट बस दुर्घटनाग्रस्त हुई. जानकारी के मुताबिक, दर्दनाक हादसे में दो लोग गंभीर घायल सहित 15 से अधिक यात्रियों के घायल होने की खबर है. स्थानीय ग्रामीणों ने यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को खमनोर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. 

आशंका- गाड़ी का एक्सल टूटा

शुक्रवार (21 नवंबर) सुबह करीब 11 बजे बस नाथद्वारा से मचिंद जा रही थी. खमनोर व मोलेला के बीच बने पुलिया पर हादसे का शिकार हो गई. राहगीरों ने बताया कि बस का एक्सल टूट जाने से बस अनियंत्रित हो गई और पुलिया से नीचे जा गिरी. हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई.  

2 गंभीर घायल, इलाज के लिए उदयपुर रेफर

15 घायलों में से 2 की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है. दोनों घायल महिलाओं को उदयपुर के लिए रेफर किया गया है. सूचना पर खमनोर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया और उनके परिजनों को इसकी सूचना दी. बस को नदी से बाहर निकालने की भी कोशिशें शुरू हुईं.

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close