विज्ञापन
This Article is From Nov 17, 2025

पुलिस की स्पेशल टीम ने 2 इनामी बदमाश पकड़े, लूट के मामले में थे मोस्‍ट वांटेड 

आरोपियों को पकड़ते समय वे भागने का प्रयास कर रहे थे, पर पुलिस जाप्ते ने संयुक्त कार्रवाई कर उन्हें नियंत्रित कर लिया

पुलिस की स्पेशल टीम ने 2 इनामी बदमाश पकड़े, लूट के मामले में थे मोस्‍ट वांटेड 
पुलिस की स्पेशल टीम ने 2 ईनामी बदमाशों को पकड़ा.

पुलिस द्वारा 'ऑपरेशन वांटेड' अभियान के तहत करौली जिले की जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी से लंबे समय से फरार दो ईनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया. दोनों आरोपियों पर प्रत्येक के विरुद्ध 5,000 का ईनाम घोषित था, और वे नादौती थाने में दर्ज लूट के मामले में फरार चल रहे थे. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

दो लोगों को पकड़ा 

पुलिस ने बताया कि डीएसटी प्रभारी देशराज के नेतृत्व में संचालित टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर गंगापुर सिटी बस स्टैंड पर छापेमारी कर आरोपियों मनीष (पिता ओमप्रकाश) निवासी उघाडमल बालाजी और विश्वकर्मा (पिता राजेश) निवासी महुकला को दबोचा. 

27 अक्टूबर को की थी लूट 

पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपियों के पकड़े जाने में सूचना-संकलन और धरपकड़ में डीएसटी के कई कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही. आरोपियों पर नादौती थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक शिकायतकर्ता ने बताया कि 27 अक्टूबर 2024 की रात को गंगापुर सिटी से तिमावा आ रहे थे. उसी समय उनकी मोटरसाइकिल पर हमला कर उनसे नकदी, मोबाइल व अन्य सामान छीने गए थे. मामले की जांच एवं आगे की कानूनी कार्रवाई फिलहाल जारी है.

पुलिस अधीक्षक और जिला स्पेशल टीम ने इस सफलता को कड़ी कार्रवाई तथा संगठित वांछित अपराधियों के खिलाफ जारी अभियान की सफलता बताया, और जनता से उम्मीद जतायी कि सूचना मिलने पर वे लगातार सहयोग करते रहें. गिरफ्तार आरोपियों को आगे की जांच कार्रवाई और आवश्यक न्यायिक प्रक्रिया के लिए नादौती थाना को सुपुर्द कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान में शीतलहर से पारा गिरा, सीकर, फतेहपुर और नागौर में पारा 6 डिग्री से भी कम; ठंड ने तेवर दिखाए

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com