विज्ञापन
This Article is From Oct 01, 2023

बांसवाड़ा में शुरू हुआ राज्य का पहला व्हीलचेयर बैंक, दुर्घटना ग्रस्त और बुजुर्गों को मिलेगा निःशुल्क

अंतर्राष्ट्रीय वरिष्टजन दिवस के अवसर पर बांसवाड़ा में लेखराज फाउंडेशन द्वारा प्रदेश के पहले व्हीलचेयर बैंक की शुरुआत की गई है. इस बैंक के माध्यम से दुर्घटनाग्रस्त व वृद्धजनों को निःशुल्क व्हीलचेयर उपलब्ध कराई जाएगी.

बांसवाड़ा में शुरू हुआ राज्य का पहला व्हीलचेयर बैंक, दुर्घटना ग्रस्त और बुजुर्गों को मिलेगा निःशुल्क
बांसवाड़ा:

अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठजन दिवस के अवसर पर बांसवाड़ा में लेखराज फाउंडेशन द्वारा प्रदेश के पहले व्हीलचेयर बैंक की शुरुआत की गई. इस बैंक के माध्यम से दुर्घटनाग्रस्त व वृद्धजनों को निःशुल्क व्हीलचेयर उपलब्ध कराई जाएगी. संस्था के निदेशक शैलेंद्र सराफ़ ने बताया कि संस्था द्वारा पिछले पांच वर्षों में 200 से अधिक दिव्यांगजनों को निजी स्तर व सरकार की योजनाओं  के माध्यम से व्हीलचेयर व कैलिपर्स की सहायता की गई है.

साल 2019 में शुरू हुआ था लकड़ी बैंक

साथ ही 2019 में संस्था द्वारा स्थापित लकड़ी बैंक से अब तक 2500 से अधिक वृद्धजनों को बैत की लकड़ी वितरित की गई है. इसे नया आयाम देने के लिए संस्था द्वारा अब व्हीलचेयर बैंक की स्थापना की गई है. संस्था निदेशक ने बताया कि शुरू में संस्था द्वारा 10 व्हीलचेयर व 15 वॉकर्स जोड़े गए हैं और आगे आवश्यकता पर और भी जोड़े जाएंगे. कार्यक्रम के शुरू में मुख्य अतिथि जैनेंद्र त्रिवेदी ने प्रदेश में इस तरह के प्रयासों को सराहा और कहा कि इसके लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा.

लोगों ने इस पहल को सराहा 

संस्था के शैलेंद्र सराफ़ ने यह भी बताया कि बैंक की स्थापना पर शहर के विभिन्न लोगो ने इस अनूठी पहल को काफ़ी सराहा है. इस बैंक का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए क्रिड्यूस टेक्नोलॉजीज के संस्थापक संजय सिंह राव ने इसके विस्तार के लिए सहयोग दिया. संस्थान ने बताया कि उनके द्वारा आने वाले समय में जहां भी आवश्यकता होगी, वहां पर शिविर आयोजित कर लोगों को इस सुविधा को उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- बांसवाड़ा में 5 माह में 28574 मरीजों को मिला चिरंजीवी योजना का लाभ, 8.58 करोड़ का क्लेम जारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com