विज्ञापन
This Article is From Oct 05, 2025

टीचर ने चादर का फंदा बनाकर क‍िया सुसाइड, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

टीचर रमेश चौधरी अपने छोटे भाई के साथ क‍िराए के कमरे में रहता था. स्कूल के शिक्षक का कहना था क‍ि लंबे समय से डिप्रेशन में चल रहे थे.

टीचर ने चादर का फंदा बनाकर क‍िया सुसाइड, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
टीचर ने सुसाइड कर लिया.

दौसा जिले के बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र के बसवा उपखंड के गुढाकटला कस्बे में एक सरकारी शारीरिक शिक्षक रमेश चौधरी ने सुसाइड कर लिया. वह शहीद राजेंद्र प्रसाद मीणा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शारीरिक शिक्षक थे. रव‍िवार सुबह करीब 11:00 बजे कमरे में फांसी का फंदा बनाकर लटक गए. सूचना पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. सूचना पर पुल‍िस मौके पर पहुंची. आनन-फानन में फंदे से नीचे उतारा.

सीएचसी लेकर पहुंचे डॉक्टर 

रमेश चौधरी को गुढ़ा कटला सीएचसी लेकर पहुंचे, डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद बांदीकुई उप-जिला अस्पताल रेफर कर द‍िया. जहां पर चिकित्सक हरिमोहन शर्मा ने रमेश चौधरी को मृत घोषित कर दिया. इसकी जानकारी टीचर के घर वालों दी गई. सूचना म‍िलते ही घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. पुल‍िस मामले की जांच में जुटी है.

किराए के कमरे में रहता था टीचर 

रमेश चौधरी साल 2022 में शारीरिक शिक्षक बना था. चोमू जयपुर का रहने वाला था. साल 2024 जुलाई में शहीद राजेंद्र प्रसाद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्थापित हुए थे. मृतक रमेश चौधरी अपने छोटे भाई के साथ गुढ़ा कटला कस्बे में किराए के रूम में रहते थे. परिजनों ने बताया की डेढ़ साल पूर्व मृतक रमेश चौधरी का विवाह हुआ था. बसवा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है.

यह भी पढ़ें: सालासर बालाजी दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं को गाड़ी ने मारी टक्‍कर, 3 की मौत; 2 यात्री घायल

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com