विज्ञापन
This Article is From Mar 31, 2025

राजस्थान के टोंक में ईद पर नमाजियों और पुलिस में बहस, प्रतिबंधित रास्ते से जुलूस निकालने पर विवाद

भारी संख्या में जुटे ने जयपुर-भीलवाड़ा और दूदू-छाण स्टेट हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने बातचीत कर भीड़ को शांत कराया और यातायात बहाल किया. 

राजस्थान के टोंक में ईद पर नमाजियों और पुलिस में बहस, प्रतिबंधित रास्ते से जुलूस निकालने पर विवाद
टोंक में ईद की नमाज के बाद विवाद

Rajasthan News: राजस्थान के टोंक में उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब ईदगाह से नमाज के बाद लौट रहे नमाजियों ने ट्रक स्टैंड पर जुलूस निकाल कर धार्मिक नारे लगाए. इस दौरान भारी भीड़ रही और दूदू-छाण स्टेट हाईवे पर कुछ देर तक वाहनों का आवागमन रुक गया. जब पुलिस ने धार्मिक नारे लगाने से उन्हें रोकने की कोशिश की तो बहस शुरू हो गई. वरिष्ठ अधिकारियों के समझाने के बाद सभी मामला शांति हुआ और सभी नमाजी वहां से गए. इस दौरान चौराहे पर भारी ट्रैफिक जाम रहा है.

प्रशासन ने तय कर रखा है रास्ता

दरअसल, टोंक मालपुरा कस्बा काफी संवेदनशील माना जाता है. यहां पर 5 साल पहले तिरंगा यात्रा व कावड़ यात्रा के दौरान हुए पथराव, आगजनी व हिंसा के बाद अलग-अलग समुदाय की धार्मिक यात्राओं के लिए प्रशासन ने ऐसा रास्ता तय कर दिया था, जिससे किसी समुदायों में टकराव की स्थिति न पैदा हो. प्रशासन की ओर से तय किए इन रास्तों को लेकर दोनों ही समुदाय के लोग अपनी असहमति जताते रहे हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

प्रतिबंधित रास्ते पर जाने पर बहसबाजी 

अब सोमवार यानी ईद के दिन मालपुरा में नमाज के बाद नमाजी ईदगाह से बाहर निकले और ट्रक स्टैण्ड चौराहे पर धार्मिक नारे लगाने के बाद गैर अनुमति वाले रास्ते से जाने लगे, जिस पर पुलिस ने उन्हें रोका तो विवाद खड़ा हो गया और पुलिस के साथ नमाजियों की बहसबाजी शुरू हो गई. 

प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने की कोशिश के दौरान स्थिति बिगड़ती देख डीएसपी आशीष प्रजापत और थाना प्रभारी चेनाराम बेड़ा मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया. भारी संख्या में जुटे ने जयपुर-भीलवाड़ा और दूदू-छाण स्टेट हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने बातचीत कर भीड़ को शांत कराया और यातायात बहाल किया. 

अफसरों की समझाईश के बाद मामला शांत

सीनियर अफसरों के समाझाईश पर सभी नमाजी परपंरागत मार्ग से अपने गंतव्य को रवाना हो गये. लगभग 10-15 मिनट तक चले घटनाक्रम से चौराहे पर ट्रैफिक जाम के हालात पैदा हो गये. इधर सोशल मीडिया पर घटना को लेकर शुरू हुई अफवाहों के चलते पुलिस व प्रशासन सतर्क नज़र आया. अधिकारीयों ने तुरंत ही इसे सामान्य घटना व ट्रैफिक जाम से पैदा हुए हालात बता स्थिति को संभाल लिया.

यह भी पढे़ं- Love Marriage: लड़की ने लव मैरिज की तो पंचायत ने किया बहिष्कार, 'तुगलकी फरमान' से परेशान पीड़िता ने दी सुसाइड की धमकी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com