विज्ञापन
This Article is From Oct 26, 2025

ट्रैक्‍टर चोरी कर सुनसान जगह पर लगा दी आग, दो आरोपी गिरफ्तार

चोरी का ट्रैक्‍टर सुनसान जगह पर जलता हुआ म‍िला. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेडकर्म‍ियों ने आग पर काबू पाया.

ट्रैक्‍टर चोरी कर सुनसान जगह पर लगा दी आग, दो आरोपी गिरफ्तार
ट्रैक्टर चोरी करने के बाद उसमें आग लगा दी.

जालोर के थर्ड फेस स्थित विकास ग्रेनाइट फैक्ट्री से ट्रैक्टर चोरी कर उसे जलाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस पूछताछ के बाद शनिवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया.

16 अक्टूबर को ट्रैक्टर चोरी हो गया था  

मामले में किरडोलिया की ढाणी निवासी रामसुख पुत्र श्रवणराम जाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 16 अक्टूबर को उसकी फैक्ट्री से ट्रैक्टर चोरी हो गया था. कुछ समय बाद ट्रैक्टर सुनसान जगह पर जलता हुआ मिला, जिसकी सूचना पर पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया.

Latest and Breaking News on NDTV

कोतवाली पुलिस ने विशेष जांच टीम गठित किया 

कोतवाली पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन किया. शुक्रवार को टीम ने बेरा बोटावा निवासी टीकमाराम पुत्र भूराराम माली और लेटा के भोमा की ढाणी निवासी चम्पालाल उर्फ अरविंद कुमार पुत्र चुनाराम माली को गिरफ्तार किया. पुलिस पूछताछ में दोनों ने ट्रैक्टर चोरी कर उसे जलाने की वारदात कबूल की. अदालत ने सुनवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

यह भी पढ़ें: अंता उपचुनाव: नामांकन वापस लेंगे रामपाल मेघवाल, बीजेपी से बागी होकर भरा था पर्चा; अब किसका करेंगे समर्थन?

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com