विज्ञापन
This Article is From Jan 01, 2024

राजस्थान में स्वास्थ्य विभाग के UTB चिकित्सकों को मिला नए साल का तोहफा, सेवा अवधि बढ़ी

राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने आवश्यक अस्थायी आधार (UTB) पर कार्यरत 735 चिकित्सकों की सेवा अवधि छह माह के लिए बढ़ा दी गई है.

राजस्थान में स्वास्थ्य विभाग के UTB चिकित्सकों को मिला नए साल का तोहफा, सेवा अवधि बढ़ी
राजस्थान के यूटीबी चिकित्सकों की सेवा अवधि बढ़ी.

Rajasthan News: राजस्थान में कोरोना वायरल के मामले बढ़ रहे हैं. ऐसे में राजस्थान सरकार ने स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा एक अहम फैसला लिया है. दरअसल, राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने आवश्यक अस्थायी आधार (UTB) पर कार्यरत 735 चिकित्सकों की सेवा अवधि छह माह के लिए बढ़ा दी गई है. वहीं, अन्य चिकित्सा अधिकारियों की सेवा भी तीन महीन के लिए बढ़ा दी गई है.

नए साल पर मिला तोहफा

साल 2024 के पहले दिन चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की सेवा 31 दिसंबर को खत्म हो रही थी. लेकिन अब 1 जनवरी को एक आदेश जारी किया गया. जिसमें बताया गया है कि समाप्त हो रही उनकी सेवा बढ़ा दी गई है. इस बारे में जन स्वास्थ्य निदेशक डॉ. रवि प्रकाश माथुर ने बताया कि जिन 357 चिकित्सा अधिकारियों की सेवा अवधि 31 दिसम्बर 2023 को समाप्त हो रही थी, उनकी सेवा अवधि में छह माह की वृद्धि की गई है. उनके अनुसार इसी प्रकार जिन 378 चिकित्सा अधिकारियों की सेवा अवधि 31 मार्च 2024 को समाप्त हो रही है, उनकी सेवा अवधि तीन महीने बढ़ाई गई है.

सरकारी बयान के अनुसार उक्त नियुक्ति 30 जून 2024 तक अथवा नियमित भर्ती से कार्मिक उपलब्ध होने तक में से जो भी पहले हो उस समय तक मान्य होगी.

इसके अनुसार यह कदम राज्य में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा एवं कोविड-19 के नए वैरिएंट के मामले पाए जाने के मद्देनजर स्वास्थ्य सेवाओं की सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है.

यह भी पढ़ेंः RPSC ने इस पोस्ट पर भर्ती के लिए जारी किया है नोटिफिकेशन, जानें आवेदन की आखिरी तारीख और प्रक्रिया

बता दें, पिछले दिनों राजस्थान में कुल 37 कोरोना के एक्टिव मामले थे. जबकि 4 नए मामले भी दर्ज किये गए थे. राजधानी जयपुर में सबसे अधिक कोरोना के 22 एक्टिव मामले थे.

यह भी पढ़ेंः पूरे देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत घटे न घटे, राजस्थान में 10 रुपये कम हो सकते हैं दाम!

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com