विज्ञापन

Rajasthan Weather: जयपुर से जैसलमेर तक धूप से छूटे पसीने, बाड़मेर में पारा 37 डिग्री पार, जानें होली पर कैसा रहेगा मौसम

Rajasthan Weather Today: मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार , राज्य के अधिकतर भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने तथा आगामी दिनों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है.

Rajasthan Weather: जयपुर से जैसलमेर तक धूप से छूटे पसीने, बाड़मेर में पारा 37 डिग्री पार, जानें होली पर कैसा रहेगा मौसम
Rajasthan weather
ANI

Weather Today in Rajasthan: राजस्थान में तापमान बढ़ने लगा है जो सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है. अभी से ही सभी जिलों में सूरज के तेवर तल्ख हो गए हैं, जिससे दिन और रात दोनों के तापमान में भारी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का कहर सबसे अधिक है.शहरों का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से6 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज हुआ. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार , राज्य के अधिकतर भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने तथा आगामी दिनों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है.

बाड़मेर में तपिश बरकरार

प्रदेश में बीते चौबीस घंटे में सोमवार सुबह तक के चौबीस घंटों के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 36.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान अलवर में 12.2 डिग्री रहा.

मुख्य जिलों की फोरकास्ट रिपोर्ट 

मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को अजमेर में 33.6 डिग्री, भीलवाड़ा में 33.6 डिग्री, अलवर में 30.5 डिग्री, जयपुर में 33.2 डिग्री, पिलानी में 33.9 डिग्री, सीकर में 32.0 डिग्री, कोटा में 33.7 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 35.4 डिग्री, बाड़मेर में 37.6 डिग्री, जैसलमेर में 35.7 डिग्री, जोधपुर में 35.4 डिग्री, बीकानेर में 34.8 डिग्री, चूरू में 33.7 डिग्री, श्रीगंगानगर में 31.9 डिग्री, माउंट आबूमें 26.3 डिग्री, नागौर में 34.1 डिग्री, डूंगरपुर में 33.6 डिग्री, जालौर में 34.6 डिग्री, सिरोही में 29.9 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 33.5 डिग्री, करौली में 33.3 डिग्री, दौसा में 33.6 डिग्री और झुंझुनूं में 32.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम दर्ज किया गया.

आगामी एक सप्ताह तक मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, राज्य में आगामी एक सप्ताह तक मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा. अधिकतम तापमान 31 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. न्यूनतम 15 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. उत्तर-पूर्वी हवाएं 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलेंगी. दोपहर के समय गर्मी अधिक महसूस हो सकती है. पश्चिमी और मरुस्थलीय इलाकों में दिन के समय गर्मी अधिक महसूस हो सकती है.

यह भी पढ़ें: बाड़मेर के रामसर में दहेज प्रताड़ना का संदिग्ध मामला, विवाहिता की टांके में मौत; ससुराल पर हत्या का आरोप

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close