विज्ञापन
This Article is From Apr 20, 2024

जब वैभव गहलोत की पत्नी हिमांशी ने छूए लुंबाराम के पैर, जानें कैसा था उनका रिएक्शन, वीडियो वायरल

हाल ही में वैभव और लुंबाराम का वीडियो वायरल हुआ था. अब उनकी पत्नी हिमांशी और लुंबाराम चौधरी का वीडियो वायरल हो रहा है.

जब वैभव गहलोत की पत्नी हिमांशी ने छूए लुंबाराम के पैर, जानें कैसा था उनका रिएक्शन, वीडियो वायरल
वैभव गहलोत की पत्नी हिमांशी ने लुंबाराम चौधीर के पांव छुए

Rajasthan News: लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान की जालोर-सिरोही लोकसभा सीट हॉटशीट में से एक है. इस सीट पर जहां अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत कांग्रेस की ओर से मैदान में हैं. तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी की ओर से लुंबाराम चौधरी उनकी चुनौती बनकर खड़े हैं. हालांकि, वैभव गहलोत जीत के लिए अपनी पूरी ताकत झोंके हुए हैं. लेकिन इस बीच चुनाव प्रचार में कुछ ऐसी घटनाएं सामने आ रही है जिससे सियासत का अलग ही रंग देखने को मिल रहा है.

हाल ही में वैभव गहलोत और लुंबाराम चौधरी का वीडियो वायरल हुआ था. जहां दोनों अपने-अपने प्रचार प्रसार कार्यक्रम में लगे थे और सड़क पर एक दूसरे के सामने आ गए. तब वैभव गहलोत और लुंबाराम चौधरी दोनों को सियासत को दरकिनार करते हुए दोनों विरोधी आपस में मिले और वैभव ने लुंबाराम के पैर छुए. जबकि लुंबाराम चौधीर ने बड़े के नाते उन्हें आशीर्वाद दिया.

वहीं अब वैभव गहलोत की पत्नी हिमांशी और लुंबाराम चौधरी का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें हिमांशी विरोधी उम्मीदवार लुंबाराम के पैर छुते दिखाई दीं.

लुंबाराम चौधरी और हिमांशी की मुलाकात

दरअसल, सिरोही के रेवदर में चुनावी जनसंपर्क के दौरान जब वैभव गहलोत की पत्नी हिमांशी ने लुंबाराम चौधरी के सामने आते ही पैर छुए. उस समय कुछ वक्त के लिए अचानक से लुंबाराम चौधीर समझ नहीं पाए. लेकिन फिर शिष्टाचार का ध्यान रखते हुए उन्होंने धन्यवाद कहा. हिमांशी मगाराम, सुरेश पुत्र मोटाराम देवासी के यहां गंगाप्रसादी महोत्सव में शिरकत करने पहुंची, जहां उनकी मुलाकात भाजपा प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी से हुई.

वीडियो वायरल होने के बाद सियासत

वैभव गहलोत और लुंबाराम चौधरी के वीडियो के बाद हिमांशी और लुंबाराम चौधरी का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें दोनों ही लोग लुंबाराम के पैर छुकर आशीर्वाद ले रहे हैं. ऐसे में सियासी गलियारों में इस पर राजनीति शुरू हो गई है. ऐसा कहा जा रहा है कि वैभव गहलोत और उनकी पत्नी आशीर्वाद के बहाने सिंपैथी बटोरने की जुगत में है. ऐसे इत्तेफाक पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः पीएम मोदी 2 साल बाद फिर पहुंचेंगे बांसवाड़ा,जानें मालवीय को कितना फायदा और राजकुमार रोत को कितना नुकसान

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com