विज्ञापन

"यमुना का पानी कब आएगा", नेता प्रत‍िपक्ष टीकाराम जूली ने सीएम से पूछा सवाल 

यमुना जल को लेकर द‍िल्‍ली दौरे पर गए सीएम भजनलाल शर्मा पर टीकाराम जूली ने सवाल पूछा. उन्होंने मंत्री सुरेश रावत के बयान पर पलटवार भी क‍िया. 

"यमुना का पानी कब आएगा", नेता प्रत‍िपक्ष टीकाराम जूली ने सीएम से पूछा सवाल 
यमुना जल समझौते पर टीकाराम जूली ने सीएम पर तंत कसा. (फोटो- एनडीटीवी)

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने यमुना जल समझौते को लेकर भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पहले भी फोटो खिंचवा आए. कल भी फोटो खिंचवा आए हैं, लेकिन पानी कब आएगा. मंत्री सुरेश रावत के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि ये कह रहे हैं, पहले MOU था, अब MOA है. ठीक है, आप तो ये बताओ पानी कब आएगा?

"धरातल पर पानी कब आएगा"

साथ ही, उन्होंने कहा कि पहले ईआरसीपी योजना का नाम था, उसको बदल दिया. इनको नाम पसंद नहीं आया होगा. उसको PKC कर दिया, फिर रामजल सेतु कर दिया. ठीक है नाम बदल दो, लेकिन धरातल पर पानी कब आएगा? 

"हमको अपने हिस्से का पानी मिले"

यमुना जल समझौता कैसा समझौता है. पहले हरियाणा अपनी जरूरत का पानी ले लेगा, उसके बाद राजस्थान को मिलेगा, तो ये कोई समझौता नहीं है. समझौता तो ये हो की हमको अपने हिस्से का पानी मिले, और इसकी डेडलाइन तो तय हो कि आखिर कब तक होगा?

"सभी विभागों की हालत खराब"

प्रसूताओं की तबियत के मामले में उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई ऐसा विभाग नहीं है, जिसकी हालत ठीक हो. सभी विभागों की हालत खराब है. नकली दवाएं आ रही हैं. इंजेक्शन में पानी आ रहा है. सरकार को जांच करवानी चाहिए. दवा कहां बनी है, किन लोगों के पास बनी है. इसकी जांच करवाकर मुकदमे दर्ज होने चाहिए.यूसीसी पर उन्होंने कहा कि कहीं कोई भ्रम नहीं फैलाया जा रहा है. जब बिल आयेगा तब इस पर बोलना ज्यादा सही होगा. 

यह भी पढ़ें: टीकाराम जूली की निजी सहायक का ट्रांसफर, पिंकी मीणा को अहम जिम्मा, विवादों से घिरे कई अधिकारियों का तबादला

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close