राजस्थान के अजमेर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहाँ पुलिस ने एक ऐसी 'मौत की फैक्ट्री' को पकड़ा है जो बाहर से एक साधारण पंक्चर की दुकान दिखती थी। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध हथियार, बारूद और हथियार बनाने की मशीनें बरामद की हैं।