राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा आज बालोतरा जिले के कनाना गांव पहुंचे, जहां उन्होंने आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने यहां आयोजित 'श्री ललिता 1008 कुंडी महायज्ञ' अनुष्ठान में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि व खुशहाली के लिए प्रार्थना की।