Beawar temple collapse news: 30 साल पुराने मंदिर में धमाके के बाद हादसा! क्या है असली वजह?

  • 2:43
  • प्रकाशित: नवम्बर 22, 2026
ब्यावर के दिलवाड़ा रोड स्थित कृष्णा कॉलोनी में करीब 30 साल पुराने जागेश्वर महादेव मंदिर के निर्माण व तोड़फोड़ कार्य के दौरान शाम करीब 5:30 बजे बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 3 मजदूर मलबे में दब गए. स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर मलबे से मजदूरों को बाहर निकाला और गंभीर रूप से घायल एक मजदूर को एंबुलेंस न पहुंचने पर निजी कार से राजकीय अमृत कौर अस्पताल पहुंचाया गया. तेज धमाके के साथ हुए इस हादसे से इलाके में अफरातफरी मच गई और कुछ लोगों ने इसे आस्था से जोड़कर भी चर्चा की.

संबंधित वीडियो