राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सूरतगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने रिसॉर्ट में श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिले के 300 से 400 प्रमुख बीजेपी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण संगठनात्मक संवाद किया. आगामी पंचायत चुनाव और आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरना और चुनावी रणनीति तैयार करना रहा. भटिंडा से एयरबेस पहुंचे मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं की बात सुनकर निकाय चुनावों की तर्ज पर पंचायती राज चुनावों में भी जीत हासिल करने का मंत्र दिया.