खाटूश्यामजी नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में देवरानी और जेठानी के पारिवारिक व सियासी गणित की वजह से भाजपा को हार का सामना करना पड़ा और कांग्रेस की विनीता पुनिया ने बाजी मार ली. भाजपा उम्मीदवार प्रेम देवी की देवरानी व कांग्रेस पार्षद लक्ष्मी देवी के वोटिंग के दिन न पहुंचने और कथित अपहरण के बाद मामला राजस्थान हाईकोर्ट तक पहुंचा. हाई कोर्ट के आदेश पर हुई मतगणना में विनीता पुनिया को 10 और प्रेम देवी को 9 वोट मिले, जिससे 1 वोट के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी अध्यक्ष बन गईं.
#politics #khatushyam