सुमेरपुर से जोधपुर पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारियों ने एयरपोर्ट व मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में भव्य स्वागत किया. मुख्यमंत्री ने मां भारती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और हाल ही में अग्निकांड में जान गंवाने वाले 3 जांबाज फायर फाइटर्स को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. बैठक में जोधपुर व फलोदी जिले के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी निकाय व पंचायत चुनावों में पूरी सक्रियता और एकजुटता के साथ जुटने का आह्वान किया गया