मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोटा दौरे के दौरान आगामी पंचायती राज चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ अहम संवाद बैठक की. सीएम ने कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव की तर्ज पर पंचायत चुनावों में भी बंपर जीत का संकल्प लेकर अभी से फील्ड में जुटने का आह्वान किया.
मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष मनगढ़ंत आरोप लगाने के बजाय ज़मीन पर उतरकर काम करे.
#cmbhajanlalsharma