कोटा के विज्ञान नगर निवासी मोहम्मद यकीन की बूंदी के तालेड़ा क्षेत्र (शंभूपुरा रोड) में कार के अंदर गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और FSL टीम ने कार से पिस्तौल बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया. परिजनों ने पुलिस गश्त पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है और कार्रवाई न होने पर लाश लेकर धरना देने की चेतावनी दी है.