कोटा की नवनिर्वाचित भाजपा मेयर अनुसूया गोस्वामी का लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के आवास 'बैकुंठ' की दहलीज पर माथा टेकने (धोक लगाने) का वीडियो वायरल होने से सियासी घमासान मच गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने तंज कसते हुए सवाल उठाया कि मेयर जनता की हैं या सत्ता की चौखट की. इस पर मेयर ने सफाई दी है कि उन्होंने चौखट पर नहीं, बल्कि वहां लगी भगवान शिव परिवार की प्रतिमा का आशीर्वाद लेने के लिए धोक लगाई थी.