कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अधिकारियों को चेतावनी देते नज़र आ रहे हैं. उन्होंने कथित तौर पर कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा का पक्ष लेने वाले अफसरों के नाम 'लाल डायरी' में दर्ज किए जाएंगे. साथ ही उन्होंने दावा किया कि डेढ़ साल बाद कांग्रेस की सरकार आने पर इन अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, न कि केवल ट्रांसफर.