जयपुर, जोधपुर और कोटा तीनों नगर निगमों के उपमहापौर चुनावों में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है; जयपुर में सरोज कंवर पहली महिला उपमहापौर बनी हैं. जोधपुर में विजय सिंह पवार ने कांटे की टक्कर में जीत दर्ज की, जबकि कोटा में कांग्रेस के बहिष्कार के बाद भाजपा के विवेक राजवंशी निर्विरोध उपमहापौर चुने गए. इस तरह प्रदेश के सभी 9 नगर निगमों पर भाजपा का कब्जा हो गया है, वहीं निकाय चुनाव में हार के बाद बूंदी कांग्रेस ने आगामी पंचायत राज चुनावों के लिए लामबंदी तेज कर दी है.